Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
ऋजुता दिवेकर ने FB पर शेयर किये स्मॉग से बचने के नुस्खे
पिछले कई दिनों से दिल्ली और उसके आस पास के राज्यों में जहरीले स्मॉग के स्वास्थ्य पर पड़ते बुरे प्रभावों के बारे में आपने काफी कुछ सना होगा। इस स्मॉग या फिर वायु प्रदूषण को कम ना किया गया तो यह कब आपकी जान ले लेगा, इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
दक्षिण भारत के कुछ जगहों को छोड़ दें तो पूरे देश में लोग वायु प्रदूषण की वजह से बिमारी का सामना कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल 2-4 लाख लोगों की मौत का कारण सीधे-सीधे वायु प्रदूषण है। वायु प्रदूषण से अस्थमा, ब्रोन्काइटिस, फेफड़ों और हृदय रोग, सांस की एलर्जी, असमय हदय आघात जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

जहरीली स्मॉग से बचने के लिए जानी-मानी डायटीशियन ऋजुता दिवेकर ने अपने फेसुबक वॉल पर इस जहरीले स्मॉग से बचने के लिये कुछ बड़े ही जरुरी हेल्थ टिप्स दिये हैं जिसको अपना कर आप अपनी सेहत को बचा सकते हैं। ऋजुता ने अपनी इस पोस्ट में लोंगो को गुड खाने की सलाह दी है।
जी हां, अपनी डाइट में गुड़ को शामिल करके आप स्मॉग से होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। क्योंकि गुड़ में एंटी एलर्जिक गुण शामिल होते हैं, जिस वजह से ये अस्थमा रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइये जानें कि आखिर ऋजुता दिवेकर ने कौन कौन सी चीजों को खाने के लिये बोला है...
ऋजुता दिवेकर ने FB पर शेयर किये स्मॉग से बचने के नुस्खे

सोंठ, गुड और घी के बने लड्डू - एक मात्रा में सोंठ, गुड और घी लीजिये और सभ चीजों को मिक्स कर लीजिये। अब इनकी मदद से लड्डू बनाइये। अपने दिन की शुरुआत इन लड्डुओं को खा कर कीजिये। यदि आपका सारा समय घर के बाहर बीतता है तो आ घर पर आने के बाद भी एक लड्डू जरुर खाइये।
यह कैसे मदद करता है : यह सिंपल लड्डू फ्लू और जकड़न को दूर रखने में सहायक है। साथ ही यह साइनस और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।

गन्ने का सेवन कीजिये - इस मौसम में गन्ने का सेवन बढ़ाइये। अगर आप गन्ने का जूस पी सकते हैं तो अच्छा है नहीं तो इसे यूं ही चबाएं। गन्ने को दोपहर में खाने के बीच में खाएं।
यह कैसे मदद करता है : गन्ना हमारे शरीर को अंदर से साफ करता है और विशैले पदार्थों को बाहर निकालता है। साथ ही इसमें ढेर सारे माइक्रोन्यूट्रियन्ट्स होते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं। इस मौसम में गन्ने का रस आपके फूड को तरोताजा भी बनाता है।

दूध, केसर, हल्दी और भिगोया सब्जा
रात में पीने के लिये यह सबसे सही ड्रिंक है जो आपकी हर बीमारी को दूर करेगा। दूध गरम करें, उसमें केसर और हल्दी को डाल कर उबालें। फिर 1 टीस्पून भिगोया हुआ सब्जा का बीज जिसे तुलसी बीज भी कहते हैं, उसे मिलाएं। बाद में आप चाहे तो इसमें गुड का बूरा भी मिक्स कर सकते हैं।
यह कैसे मदद करता है : केसर त्वचा और बालों के नुकसान को रोकने के लिए फायदेमंद है। सब्जा या तुलसी के बीज संक्रमण, एलर्जी और सूजन को कम करते हैं। हल्दी और दूध एक शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल है।

Smog के खराब प्रभावों को दूर करने के तरीके -
1. बाहर व्यायाम करने की बजाए घर पर ही करें।
2. अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहें।
3. विटामिन डी, विटामिन बी 12 और कैरोटीन की खुराक को बढ़ा दें और बीमारियों से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
