Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करीना को स्लिम बनाने वाली रुजुता दिवाकर ने बताया गर्मियों में स्वस्थ रहने के 5 टिप्स
रूजुता दिवाकर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर डाइट एंड फिटनेस टिप्स भी शेयर किये। उन्होंने गर्मियों में होने वाली एसिडिटी और सिरदर्द से छुटकारा दिलाने की बात लिखी है।
रुजुता दिवाकर एक जानी मानी सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट हैं और अगर आप उन्हें और अच्छे से जानना चाहते हैं तो, समझ लीजिये कि उन्होंने करीना को जीरो फिगर बनाने में मदद की थी।
इसके अलावा रुजुता ने अपनी किताब डोंट लूज़ माइंड, लूज़ योर वेट लिख कर दुनियाभर में काफी नाम कमाया था। अभी हाल ही में रूजुता दिवाकर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर डाइट एंड फिटनेस टिप्स भी शेयर किये।

उन्होंने गर्मियों में होने वाली एसिडिटी और सिरदर्द से छुटकारा दिलाने की बात लिखी है। अगर आप ने उन्हें फॉलो नहीं भी किया है तो, हम आपको उनकी पोस्ट में दिये गए कुछ टिप्स बताएंगे, तो जरुर पढ़ें।

# टिप 1
हमेशा मटके या सुहराही का ही पानी पिएं। इतना पानी पिएं कि आपकी पेशाब बिल्कुल साफ हो। इससे आपकी बॉडी का तापमान कम होगा और शरीर ठंडा रहेगा।

# टिप 2
दुपहर में लंच लेने से पहले यानी 11 बजे, आपको कोकम के शरबत में सब्जा के बीज डाल कर पीना चाहिये। यह पेय शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने के काम आएगा।

# टिप 3
आप दुपहर के लंच में दही चावल या फिर शाम 4-6 बजे स्नैक के रूप में भी दही चावल खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस में रहता है।

# टिप 4
रात में सोने से पहले गुलकंद मिल्क पीना चाहिये। इससे आपको रात में अच्छी नींद आएगी और आपके शरीर में ठंडक बनी रहेगी।

# टिप 5
रोजाना लंच के बाद या फिर दोपहर में किसी भी समय आम खाना ना भूलें। यहां तक कि अगर आपको मधुमेह है तो भी आम खाना न भूलें। इसमें विटामिन बी होता है जो आपकी नसों को शांत करेगा और दिनभर के लिये ऊर्जा देगा।



Click it and Unblock the Notifications
