Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
डायट में शामिल करें अंडा, बस 15 दिनों में घटाएं 15 पाउंड
आप महज अंडा खाकर भी आसानी से वजन घटा सकते हैं। अंडे को अपने डायट प्लान में शामिल कर आप सिर्फ 15 दिनों में ही 15 पाउंड तक वजन घटा सकते हैं।
आज की भाग-दौड़ भरी लाइफ स्टाइल में सेहत की ओर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आप कई ऐसी एक्सरसाइज और नुस्खे ट्राई करते हैं जो बाद में फेल साबित होते हैं।
Jabong 'End Of Reason Sale' Get Upto 80% Cashback*
डायट प्लान बनाते हैं लेकिन बेस्वाद खाने की वजह से आप ज्यादा दिनों तक उसे फॉलो भी नहीं कर पाते। ऐसे में आपके लिए कमाल का सॉल्यूशन है।
आप महज अंडा खाकर भी आसानी से वजन घटा सकते हैं। अंडे को अपने डायट प्लान में शामिल कर आप सिर्फ 15 दिनों में ही 15 पाउंड तक वजन घटा सकते हैं।
वहीं ये आपके मेटाबॉलिज्म और फैट गलाने की प्रक्रिया को भी तेजी देता है। और तो और ये आपके फास्ट फूड खाने की क्रेविंग को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
इस डायट में अंडा, सब्जियां और फल शामिल हैं। वहीं अगर आर वेजीटेरियन हैं तो आप चिकन भी शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस दौरान सही मात्रा में पानी बेहद जरूरी है। साथ ही सोड़ा, शुगर प्रोडक्ट्स और नमक वाले स्नैक्स से दूर रहें।
इसके साथ बिना डॉक्टर से अपने हेल्थ कंसल्ट किए ये डायट या कोई भी एक्ट्रीम डायट फॉलो न करें। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

1. पहला दिन-
नाश्ते में एक फल और 2 उबले अंडे खाएं। इसके बाद लंच में ब्राउन ब्रेड की दो स्लाइस लें। वहीं डिनर में 2 अंडे या कुक्ड चिकन के साथ सैलेड लें।

2. दूसरा दिन-
2 उबले अंडों के साथ एक फल नाश्ते में लें। इसके बाद दोपहर में एक स्टाइल ब्राउन ब्रेड के साथ एक टमाटर और लो-फैट चीज का एक स्लाइस लेकर सैंविच बनाकर खाएं। वहीं डिनर में सलाद के साथ दो उबले हुए अंडे खाएं।

3. तीसरा दिन-
ब्रेकफास्ट में 2 उबले अंडे और एक फल खाएं। फिर लंच में ग्रीन सैलेड के साथ एक अंडा लें। रात के खाने में सैलेड, 2 उबले अंडे और एक ग्लास ऑरेंज जूस लें।

4. चौथा दिन-
नाश्ते में एक फल और 2 उबले अंडे खाएं। लंच में उबली हुई सब्जी के साथ 2 उबले अंडे लें। रात के खाने में मछली और सलाद शामिल करें।

5. पांचवा दिन-
2 उबले अंडों के साथ एक फल नाश्ते में लें। दोपहर में सिर्फ फल ही खाएं। वहीं रात के खाने में सैलेड के साथ उबले अंडे या फिर स्टीम्ड चिकन के साथ सैलेड खाएं।

6. छठवा दिन-
ब्रेकफास्ट में 2 उबले अंडे और एक फल खाएं। आपके लंच में एक टमाटर, सैलेडस एक ग्रीन जूस और चिकन होना चाहिए। डिनर में स्टीम्ड सब्जी के साथ एक अंडा लें।

7. सातवां दिन-
नाश्ते में 2 उबले अंडे और एक फल ही लें। फिर दोपहर में फल खाएं। वहीं डिनर में एक उबला अंडा, सैलेड, चिकिन का एक पीस और ऑरेंज जूस लें।



Click it and Unblock the Notifications