Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन एक्सरसाइज्स को घर में ही करके लड़के बना सकते सिक्स पैक एब्स
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी सुपरस्टार तभी बनते है जब वो अच्छी बॉडी बनाते है। इस समय की बात करें तो सभी को सिक्स पैक एब्स बनाने का भूत सवार है।
युवा इसे पाने के लिए और अच्छी बॉडी और सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए बहुत मेहनत करते है।

लेकिन क्या आप जानते है उन एक्सरसाइज के बारे में जिनको अपने डेली रुटीन में शामिल करने से आपकी सिक्स पैक एब्स की तमन्ना जल्दी पूरी हो जाएगी। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वो एक्सरसाइज....

साइक्लिंग है बेहद मददगार
साइक्लिंग सिक्स पैक एब्स पाने के लिए किया जाने वाला बेहद आसान तरीका है। आप साइक्लिंग करके मूवमेंट करते है इससे आपको अच्छे रिजल्ट मिलते है।

वर्टिकल लेग क्रंच
सिक्स पैक बनाने के लिए ये एक्सरसाइज बहुत कारगर है। इसको करने के लिए सबसे पहले आप मैट पर पीठ की तरफ से लेट जाएं फिर पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं।
ध्यान रहे जब आप पैरों को उठाएं तो शरीर 90 डिग्री के कोण में रहना चाहिए। अपने हांथो को सिर के पीठे से धक्का गलाकर सिने से होते हुए पैरों को छूने की कोशिश करें। धीरे धीरे आप इस सेट को बढ़ा सकते है।

हील क्रंच है सही तरीका
इसको करने के लिए सबसे पहले आप मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और पैरो को मोड़ लें।
पैरों को इस तरह से मोड़ें की पैरों के तलवे जमीन पर छूते रहे फिर अपने हाथों को सिर के नीचे लगाकर उंगलियों को फंसा ले, उसके बाद अपने शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं।
एक सेट में कम से कम 12 से 15 बार करें। दिन प्रतिदिन सेट्स बढ़ाते रहें।

प्लैंक एक्सरसाइज
ये एक्सरसाइज करने से सिर्फ एब्स ही नहीं बनते बल्कि ये आपकी मांसपेशियां भी मजबूत करती है।
इसको करने के लिए सबसे पहले आप मैट पर कमर की तरफ से लेट जाएं और माथे को जमीन से छूने दें। इसके बाद अपने शरीर के कमर के ऊपर के भाग को कोहनी के जार पर डालते हुए कोहनी को जमीन पर रख दें।
पूरा वजन कोहनी पर डालने के बाद पैरों के पंजों को टिकाएं और अपने पेट और जांघों को ऊपर की उठाएं। इस एक्सरसाइज को करते हुए आप जितनी देर बैलेंस बना सकते है उतनी देर ही करें।
आप इसको तीन के सेट में कर सकते है।

जिम के बदले घर में कर सकते है मेहनत
अगर आप जिम जाते है और बहुत मेहनत करते है तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद है। आपको बिना पैसे खर्च किए सिक्स पैक एब्स मिल सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
