Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लौंग के पानी से सिर्फ 10 दिनों में मोटापा गायब
लौंग की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दी-जुकाम होने पर लौंग खाएं या इसकी चाय बनाकर पीना फायदेमंद है। अगर आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर उपयोग करें ताकि इसकी गर्म तासीर से सेहत को नुकसान न हो। यही नहीं लैंग का प्रयोग खाने में भी खूब होता है। इसमें पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट स्वस्थ त्वचा और शरीर् को तंदुरुस्त रखने में बहुत कारगर होते हैं। लौंग
के तेल में मिनरल्स जैसे पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन ए, और विटामिन सी अत्यधिक मात्रा में होते हैं। लौंग एक मात्र मसाला है जो खाने में खुश्बू के लिए इस्तेमाल होता है फिर चाहे वह पुलाव हो या बिरयानी। इसके साथ यह वजन घटने में भी मदद करती है।

लौंग में एंटी कोलेस्टेरामाइन और एंटी-लिपिड गुण होते हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज का स्तर बना रहता है। इसे खाने से प्लाज़मा का स्तर कम रहता है। लौंग खाने से पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। साथ ही लौंग खाने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। भोजन में प्रतिदिन दो लौंग का खाने से हाजमा और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता हैं। पाचन तंत्र ठीक रहने से वजन को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। चलिए जानते हैं इसे खाने से कैसे घटता है वजन।
मसाले
लौंग की तरह ही काली मिर्च, दालचीनी और जीरा भी वजन घटने में बहुत मददगार होते हैं। इन सब को मिला कर खाने से पाचन तंत्र और चयापचय दुरुस्त रहता है और शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता है। यही नहीं इससे ब्लड शुगर का स्तर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।
सामग्री:
- 50 ग्राम - लौंग
- 50 ग्राम - दालचीनी
- 50 ग्राम - जीरा
बनाने की विधि:
- इन तीनो को गर्म पैन में अच्छे से भून लें। फिर इसे ठंडा करके ग्राइंडर में पीस लें।
- इसे एयर टाइट कंटेनर में हफ्ते भर रखें।
- एक गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच इस मिश्रण का डाले और अच्छे से उबाल लें।
- फिर इसे ठंडा करके छान लें और इसमें शहद मिलाएं।
- अब इसे रोज़ सुबह खाली पेट पीएं।
लौंग के कुछ और फायदे
लौंग सिर्फ वजन ही नहीं घटता है बल्कि इसके और भी फायदे हैं।
खांसी और बदबूदार सांसों के इलाज के लिए लौंग बहुत कारगर है। लौंग का नियमित इस्तेमाल इन समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आप लौंग को अपने खाने में या फिर ऐसे ही सौंफ के साथ खा सकते हैं। लौंग को आप तुलसी, पुदीना और इलायची के साथ इस्तेमाल करके खुशबुदार चाय बना सकते हैं और चाहें तो यही मिक्स आप शहद के साथ इस्तेमाल करके भी स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर आप त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे मुंहासों, ब्लैकहेड्स,और व्हाइट हेड्स से परेशान हैं तो उपाय लौंग के तेल में छुपा हुआ है। आपको इसको अपने फेसपैक में मिलाकर इस्तेमाल करें क्योंकि यह काफी गर्म होता है और इसको सीधे त्वचा पर नहीं लगाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
