Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खस खस के बीजों के ये फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

खस खस केवल इस सदी में ही नहीं प्रसिद्ध है बल्कि मध्य युग से ही यह एक सेडेटिव के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। कांस्य युग में लोग अच्छी तरह से इस खसखस के बीज के बारे में जानते थे।
क्योंकि वे अपने रोते हुए बच्चे को चुप कराने के लिए उनके खाने में दूध और शहद के साथ खस खस का इस्तेमाल करते थे। भारत के अलग अलग हिस्से में इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे कि हिंदी में इसे खसखस कहते हैं तो कन्नड़ में गैसेगैसे और बंगाली में इसे पोस्तो कहते हैं।

खस खस का इस्तेमाल बहुत से व्यंजनों में किया जाता है। इस बीज के कई सारे औषधीय गुण होते हैं। वेस्टर्न और एशियन देशों में खस खस के बीज का इस्तेमाल कई तरह के डिशेज में किया जाता है।
जबकि इसका अपना कोई भी स्वाद नहीं होता है। इस बीज के तेल का इस्तेमाल मेडिकल में, साबुन बनाने में, परफ्यूम बनाने में और कई तरह के पेय पदार्थों और खाद्य पदार्थों में किया जाता है। आइये इस बीज के कुछ अहम फायदों के बारे में जानते हैं।

1- पाचन में अच्छा होता
खस खस के बीज में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसकी वजह से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है और आपको एसिडिटी, गैस, कब्ज़ और पेट में जलन आदि की समस्या से राहत देता है।

2- फर्टिलिटी बढाता
इस बीज के औषधीय गुण महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रिसर्च में यह पाया गया है कि अगर महिलाओं की फैलोपियन ट्यूब में इस बीज के तेल का इस्तेमाल किया जाए तो यह वहाँ की गंदगी और म्यूकस को हटाकर गर्भ धारण करने में मदद करता है। अध्ययन के अनुसार लगभग 40% महिलाओं में इसके पॉजिटिव परिणाम देखने को मिले हैं।

3- उर्जा प्रदान करता
हमारे शरीर को अपने दैनिक जीवन में जटिल कामों को करने में इस्तेमाल होने वाली उर्जा को बढाने के लिए कार्बोहाइड्रेट की जरुरत होती है। खस खस के बीज में ढेर सारे कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो बॉडी में घुलकर उर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है जिसकी कमी से आपको थकान हो सकती है।

4- माउथ अल्सर ठीक करता
अगर आप मुंह में होने वाले अल्सर से पीड़ित हैं तो खस खस का बीज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप पाउडर रूप में शुगर, खस खस का बीज और घिसा हुआ सूखा नारियल को मिलाकर एक पेलेट बना लें और इसका सेवन करें, इससे मुंह के अल्सर में बहुत आराम मिलेगा।

5- दिमाग तेज करता
खस खस के बीज में कैल्शियम, आयरन और कॉपर अधिक मात्रा में होता है जो आपके दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी होते हैं। ये न्यूट्रीयेंट्स दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर को नियंत्रित करके दिमाग की क्रियाविधि को ठीक ढंग से चलाने का काम करते हैं।

6- हड्डियों को मजबूती देता
हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और कॉपर की आवश्यकता होती है। 40 साल की उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और लोग इसके लिए कैल्शियम की टेबलेट खाना शुरू कर देते हैं। खस खस के बीज में फॉस्फोरस और मैगनीज होने की वजह से यह हड्डियों को मजबूती देता है और साथ ही हड्डियों में लगने वाले चोट से भी बचाता है।

7- ब्लडप्रेशर कंट्रोल करता
अगर आप हाई ब्लडप्रेशर के मरीज हैं तो खस खस बीज युक्त भोजन का सेवन करें जोकि आपके लिए फायदेमंद है। स्टडी के अनुसार खस खस के बीज में ओलेयिक एसिड होता है जो ब्लडप्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है।

8- इम्युनिटी बढाता
खस खस के बीज में मौजूद आयरन और जिंक हमारे इम्यून सिस्टम को बढाने का काम करता है और कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसमें मौजूद जिंक की वजह से सांस संबंधी समस्याएं भी नहीं होती हैं।

9- ह्रदय के लिए अच्छा होता
इस बीज में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो आपके शरीर के कोलेस्ट्राल लेवल को कम करने काम करता है और आपके ह्रदय को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा इसमें मौजूद ओमेगा 6 और ओमेगा 3 हार्ट को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
