Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
वेट लिफ्टिंग में देती हैं लड़को को मात... बानी से सीखें कैसे रहें जिम में मोटिवेट
बानी जे, उन लड़कियों के लिये मिसाल बन चुही हैं जो जिम में घंटो वर्कआउट करके पसीना बहाती हैं। वीजे बानी जज की फिट बॉडी देखने लायक है। वह जिम को अपना मंदिर मानती हैं।
हम सभी जानते हैं कि वीजे बानी को फिटनेस से कितना प्यार है। रोडीज़ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली यह लड़की आज सभी फिटनेस प्रेमियों की जुबान पर है। हाल ही में जब हमने उन्हें बिग बॉस में देखा था तो पाया कि उनका सारा फोकस केवल अपनी बॉडी और सही डाइट पर था।
बानी जे, उन लड़कियों के लिये मिसाल बन चुही हैं जो जिम में घंटो वर्कआउट करके पसीना बहाती हैं। पहले भी और आज भी बानी के इंस्टाग्राम पोस्ट को देख कर लोग उन्हें ताने मारते हैं कि "तुम लड़की हो और लड़कियां वजन नहीं उठाती क्योंकि यह तुम्हें मर्द बना देगा।" यहां तक कि कुछ लड़कियों ने भी बानी पर कमेंट मारे कि "लड़कियों को सिर्फ कार्डियो करना चाहिये, सिर्फ लड़के वजन उठाते हैं।"
लेकिन बानी ने कभी ऐसे लोंगो का जवाब नहीं दिया क्योंकि वह जिम खुद को मजबूत, स्वस्थ और एक्टिव करने के लिये जाती हैं। आज हम यह पोस्ट उन लड़कियों के लिये करने जा रहे हैं, जो जिम में वेट लिफ्टिंग करने से डरती हैं या फिर वे लोग जो सोंचते हैं कि लड़कियां अगर जिम में लड़कों जैसे भारी डम्बल्स उठाएंगी तो, उनकी बॉडी भी मर्दों जैसी बन जाएगी।
बॉडी बनाने के लिये होना चाहिये पूरा फोकस
बानी कहती हैं कि अगर आपका दिल और दिमाग पूरी तरह से वर्कआउट करने में नहीं है तो, मैं भी आपको बॉडी बनाने के लिये मजबूर नहीं कर सकती।
जिम में खुद को तोड़ कर रख देती हैं बानी
वर्कआउट करते वक्त बानी खुद को पूरी छमता के साथ इमोशनली, फिजकली और आध्यात्मिक तौर पर पुश करती हैं।
A post shared by ⚡Lady RocknRolla ⚡ (@banij) on
इन्हें दर्द से नहीं लगता डर
बानी मानती हैं कि आपको जितना तेज दर्द होगा आपका आउटपुट भी उतना ही अच्छा आएगा, इसलिये दर्द सहिये।
आप खुद को रोक कर मत रखिये
खुद को पुश कीजिये, अपनी नॉलेज को बढ़ाइये, कोई क्या कहता है उस पर ध्यान मत दीजिये और अपने लक्ष्य तक पहुंचिये।
भारी भरकम वेट उठाने में मिलता है इन्हें सुकून
बानी कहती हैं कि उन्हें भारी वजन उठाने में शांति और सुकून मिलता है। उस दौरान वह किसी के बारे में नहीं सोंचती, वह केवल अपने दिमाग को फोकस करती हैं और सांसों पर ध्यान केंद्रित करती हैं।
परफेक्ट एब्स
बानी का मानना है कि एब्स बनाने हैं तो दर्द तो झेलना ही होगा। तभी आपके एब्स बिल्कुल ठोस बनेंगे।
नींद ना पूरी होने के बाद भी करती हैं एक्सरसाइज
बानी भले ही रात में 3 घंटे साएं लेकिन फिर भी वह जिम ना जाने के लिये बहाने नहीं बनाती। उन्हें जिमिंग करना सबसे ज्यादा पसंद है।
जिम को मानती हैं मंदिर
जिम, मेरे मानसिक / भावनात्मक / आध्यात्मिक / शारीरिक का मंदिर है। यहां पहुंचते ही मेरे शरीर में एनर्जी आ जाती है। जिन लोंगो ने यहां समय ना बिताया हो, उन्हें यह बात नहीं समझाई जा सकती।
हैंडसेट प्रेक्टिस करती हुई बानी
अपनी जिम की वॉल पर बानी हैंडसेट प्रेक्टिस कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
