Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
बिना वजन बढ़ाए, ये जीरो कैलोरी न्यूट्रिशियस फूड आपको रखेंगे फिट
यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जिनमें कैलोरीज ना के बराबर हैं और आप इन्हें बेहिचक रोजाना खा सकते हैं।
वजन बढऩा किसी को भी टेंशन दे सकता है। आमतौर पर लोग वजन कंट्रोल करने के चक्कर में न्यूट्रिशियस फूड को भी खाने से परहेज करने लगते हैं। वजन घटाना और शेप में रहना चैलेंजिंग टास्क है, लेकिन अगर आप अपने खानपान पर ध्यान दें तो इस लक्ष्य को पाया जा सकता है।
क्या आपको पता है कि विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी हैल्थ और फिटनेस को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स पावर फूड्स कहलाते हैं।
यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जिनमें कैलोरीज ना के बराबर हैं और आप इन्हें बेहिचक रोजाना खा सकते हैं।

1. सेब
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। रोजाना एक सेब का सेवन आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है।

2. संतरा
संतरा विटामिंस का खजाना है और यह सर्दी जुकाम में भी लाभदायक है। सबसे अहम बात यह है कि 100 ग्राम संतरे में केवल 47 कैलरीज ही पाई जाती हैं।

3. तरबूज
तरबूज में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपकी बॉडी को हाइड्रेटिड भी रखता है। 100 ग्राम तरबूज में केवल 30 कैलरीज होती हैं।

4. सेलरी
यह पानी से भरा जीरो कैलरी फूड है। सेलरी चबाने से आप ज्यादा कैलरीज बर्न कर सकते हैं। तो अगली बार इसे खाने की बजाए चबा कर फायदा लें। 100 ग्राम सेलरी में मात्र 16 कैलरीज होती हैं।

5. खीरा
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटिड रखने के लिए खीरे से बेहतरीन स्नैक कोई हो ही नहीं सकता। यह आपको तरो ताजा रखता है और 100 ग्राम खीरे में केवल 16 कैलोरीज ही पाई जाती हैं।

6. जूकिनी (तुरई)
तुरई में प्रचुर मात्रा में फोलेट, पोटेशियम और प्रो-विटामिन ए पाया जाता है। हो सकता है आपको इसका स्वाद कुछ खास पसंद न आए, लेकिन इसके गुण आपको इसकी ओर आकर्षित कर ही देंगे। 100 ग्राम तुरई में केवल 17 कैलोरीज होती हैं।

7. शतावरी
शतावरी में 93 प्रतिश्ता पानी होता है। यह भी लो कैलरी फूड है और इसमें सोडियम, मैगनीशियम, विटामिन बी6, सी, के और ई, कैलशियम, जिंक, प्रोटीन, डायटरी फाइबर्स, आयरन, कॉपर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

8. मशरूम
मशरूम न्यूट्रिएंट रिच फूड है और इसमें प्रोटीन कंटेंट भी पाया जाता है। 100 ग्राम मशरूम में केवल 22 से 38 कैलरीज ही पाई जाती हैं।

9. गाजर
गाजर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है, साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं। 100 ग्राम गाजर में केवल 41 कैलोरीज ही होती हैं। यानी कि आप बेहिचक कच्ची गाजर खा सकते हैं।

10. प्याज
अक्सर सलाद में सर्व किए जाने वाले प्याज में बहुत कम फैट पाया जाता है। यह खाने का जायका तो बढ़ाता ही है, साथ ही 100 ग्राम प्याज में केवल 40 कैलोरीज होती हैं।
तो अब वजन बढऩे की चिंता छोड़कर इन पावर फूड्स को खाएं और अपना ख्याल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
