Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
वजन कम करना चाहते हैं तो बंद कर दें इन चीजों को खाना

एक बार जब मोटापा बढने लगता है तो उसे कम करना पाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरुरी है कि आप देंखे कि आप अपनी डाइट में क्या गलती कर रहे हैं। बहुत से जाने अनजाने ऐसी कई चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिससे उनका मोटापा बढने लगता है। आज हम आपको उन्हीं अनहेल्दी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. MSG वाले फूड
आज कल जितने भी फास्ट फूड मिलते हैं, चाहे वह चिकन, कैन्ड फूड, प्रोसेस्ड मीटअ, नूडल्स या पैकेट वाले फूड हों, उनमें MSG जरुर मिला होता है। अगर आपको जंक फूड खाने की आदत है तो आपका वजन जरुर बढेगा। रिसर्च में पाया गया है कि 70 पुरुष और महिला में से वे लोग जो MSG का लगातार सेवन करते थे वो MSG ना खाने वाले लोगों की तुलना में काफी मोटे होते हैं।

2. आर्टिफीशियल स्वीटनर
आर्टिफीशियल स्वीटनर खाने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोग जिन्हें मीठा खाने का मन करता है, उन्हें मधुमेह, मोटापा आदि बीमारी होने के खतरे होते हैं। शहद या गुड़ के साथ कृत्रिम मिठास को बदलें, क्योंकि इन्हें खानेसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और वजन कम करने में भी आपकी मदद होगी।

3. पिज्जा
यह काफी पॉपुलर फास्ट फूड है जो कि काफी अनहेल्दी होता है। इसमें ढेर सारी कैलोरीज़ पाई जाती हैं और इसके साथ ही इसमें ऐसी सामग्रियां होती हैं जो आपका वजन बढाने का काम करती हैं। अगर आकपेा पिज्जा खाना ही है तो आप उसे घर पर ढेर सारी अच्छी और हेल्दी सामग्रियों के साथ बना सकती हैं।

4. फ्रेंच फ्राइज़ और आलू के चिप्स
फ्रेंच फ्राइज़ और आलू के चिप्स काफी ज्यादा अनहेल्दी और फैटनिंग होते हैं। ये कैलोरी में बहुत अधिक होते हैं, जो कि वज़न बढा सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि आलू के चिप्स किसी अन्य खाद्य पदार्थ की तुलना में अधिक वजन बढाने का काम करते हैं। बेक्ड, भुना हुआ या तले हुए आलू में कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ होते हैं, इसलिए यह सबसे अच्छा होता है कि आप उनसे बचे रहें।

5. शुगर वाली ड्रिंक
शुगर वाली ड्रिंक जैसे सोडा या कोल्ड्रिंक आदि पीने से शरीर का मोटापा फौरन बढता है। ये सब चीजें ना केवल खतरनाक होती हैं बल्कि इन्हें पीने से शरीर की कैलोरीज़ भी बढती हैं। इनमें बिल्कुल खाली कैलोरीज़ पाई जाती हैं, जिसका मतलब है कि इन्हे पीने से पेट तो भरता नहीं है लेकिन मोटापा जरुर बढ जाता है। इसके साथ ही अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो आपको मधुमेह होने के चांस बढ जाएंगे।

6. सफेद ब्रेड
जो लोग प्रतिदिन सफेद ब्रेड के तीन से अधिक स्लाइस खाते हैं उनमें मोटापा बढ़ सकता है। नर्वरा विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि जो लोग प्रति दिन सफेद ब्रेड की तीन से चार स्लाइस खा रहे हैं उनमें मोटापे से ग्रस्त होने का 40 प्रतिशत अधिक जोखिम होता है। सफेद ब्रेड की जगह परआप ब्राउन या मल्टी ग्रेन ब्रेड खा सकते हैं।

7. अल्कोहल
अल्कोहल की अधिक मात्रा के सेवन करने से भोजन नलिका और गले में जलन होती है जिसके कारण शरीर में सूजन की समस्या आ सकती है। अल्कोहल के कारण लीवर (यकृत) में भी सूजन आ सकती है जिसके कारण लीवर ख़राब भी हो सकता है।

8. मैदा
इस आटे में चोकर, फाइबर, अंकुरों और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी होती है। मैदे से शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा बहुत तीव्रता से बढ़ती है जिसके कारण डायबिटीज़ या कैंसर तक की संभावना बढ़ जाती है। मैदे की ब्रेड, नूडल्स, सफ़ेद चांवल, पास्ता, बिस्किट और पेस्ट्री न खाएं।

9. पेस्ट्री और कुकीज़
पेस्ट्री और कुकीज़ में शक्कर और मैदा काफी ज्यादा होती है जो कि अनहेल्दी होता है। इसमें अलावा इसमें ट्रांस फैट भी होता है जो कि वजन बढाने का काम करता है। आपका अगर इन्हें खाने का मन है तो आप इन्हें कभी कभार खा सकते हैं मगर रोज नहीं। इसके अलावा आप चाहें तो डार्क चॉक्लेट खाना ज्यादा सही होगा।

10. हाई कैलोरी वाली कॉफी ड्रिंक
कैफीन से मेटाबॉलिज्म बढता है और फैट अच्छी तरह से बर्न होता है। लेकिन अगर आप अनहेल्दी सामग्री युक्त जैसे क्रीम और शुगर वाली कॉफी पी रहे हैं तो आपकी सेहत के लिये ये अच्छा नहीं है। यह हाई कैलोरी युक्त ड्रिंक होती है। अगर आपको कॉफी अच्छी लगती है तो आप ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
