Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
केसर और दूध के साथ खाइये मिश्री, घटेगी यौन दुर्बलता... जानें अन्य हेल्थ बेनिफिट
रॉक शुगर जिसे हम लोग मिश्री कहते हैं, शुगर का अनरिफाइंड रूप होता है। इसका इस्तेमाल रसोई में होने के साथ साथ औषधीय रूप में भी होता है और यह क्रिस्टल शुगर और फ्लेवर्ड शुगर से मिलकर बना होता है। आपको बता दें कि रिफाइंड शुगर की तुलना में रॉक शुगर कम मीठा होता है और सफ़ेद शुगर की तुलना में ज्यादा स्वादिष्ट भी होता है। मिश्री यानी रॉक शुगर ताड़ के पेड़ के रस और गन्ने के रस से मिलकर बनता है। इस ताड़ के रस से बने मिश्री में बहुत ही ज्यादा न्यूट्रीयेंट्स और मिनरलस होते हैं जो हामारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। देसी वियाग्रा मूसली के इन फायदों को पढ़ कर हैरान रह जाएंगे आप

मिश्री में ढेर सारे विटामिन, मिनरल्स और एमिनो एसिड पाए जाते हैं। आपको बता दें कि विटामिन B12 जोकि नॉन वेजेटेरियन डाइट में पाया जाता है, इस मिश्री में बहुत अधिक मात्रा में होता है। मिश्री स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। आइये इस लेख के जरिये हम आपको मिश्री के सेवन से होने वाले कुछ फायदों के बारे बताते हैं।

1- मुंह की बदबू दूर होती है:
अगर खाना खाने के काफी देर तक आप ब्रश नहीं करते हैं तो आपके मुंह मे मौजूद बैक्टीरिया की वजह से बदबू आने लगती है। ऐसे में अगर आप खाने के बाद मिश्री का सेवन करें तो आपके मुंह से बदबू आना बंद हो जाएगी।

2- कफ में आराम:
बुखार या गले में मौजूद कीटाणुओं की वजह से आपको कफ की दिक्कत होती है। ऐसे में मिश्री में औषधीय गुण होने के कारण आपको इससे बहुत राहत मिलता है। इसके लिए आप मिश्री को मुंह में लेकर उसके रस को चूसें।

3- गले की खराश के लिए अच्छा होता है:
अक्सर लोगों को सर्दी के मौसम में गले में खराश हो जाती है। इसके लिए आप मिश्री को काली मिर्च पाउडर और घी के साथ मिलाकर उसका रात में सेवन करे, आपको बहुत आराम मिलेगा।

4- हीमोग्लोबिन बढ़ता है:
हीमोग्लोबिन की कमी के कारण लोगों को एनीमिया, स्किन का पीला होना और कमजोरी होना जैसी दिक्कतें होती हैं। इसके लिए आपक मिश्री का सेवन करें जिससे आपका हीमोग्लोबिन लेवल बढेगा और साथ ही ब्लड का प्रवाह भी बढेगा।

5- पाचन ठीक होता है:
मिश्री केवल माउथ फ्रेशनर की तरह ही नहीं इस्तेमाल होता है बल्कि यह आपका हाजमा भी ठीक रखता है। खाना खाने के बाद मिश्री का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करता है जिससे आपको पेट की समस्याएं नहीं होती हैं।

6- ऊर्जा मिलती है:
अगर आप रोजाना खाने के बाद मिश्री का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके सेवन से बहुत ऊर्जा मिलती है। इसके लिये आप मिश्री के साथ सौंफ के बीज का इस्तेमाल करें।

7- नाक से ब्लड आना बंद होता है:
आपको जानकार हैरानी होगी कि मिश्री के इस्तेमाल से नाक से होने वाली ब्लीडिंग बंद हो जाती है। अगर आपके नाक से ब्लड आने की समस्या है तो आप इसके लिए रोजाना एक टुकड़ा मिश्री का सेवन करें, आपको इस समस्या से राहत मिलेगी।

8- दिमाग स्वस्थ रहता है:
मिश्री दिमाग के लिए एक प्राकृतिक औषधि है। मिश्री मेमोरी बढाने के साथ साथ आपकी थकान को भी दूर करता है। इसके लिए आप गर्म दूध के साथ मिश्री मिलाकर सोने से पहले पियें, इससे आपकी याद्दाश्त ठीक रहती है।

9- स्तनपान में फायदेमंद होता है:
मिश्री एक तरह का एंटी-डिप्रेसेंट होता है जो दूध के स्राव को बढाने का काम करता है। चूंकि मिश्री आम शुगर की तुलना में कम मीठा होता है इसलिए यह कोई हानि नहीं पहुंचाता है।

10- आँखों की रौशनी बढती है:
मिश्री आँखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आँखों की समस्या को रोकने के लिए आपको मिश्री का सेवन करना चाहिए। इसके लिए पूरे दिन पानी और मिश्री की मिश्रण को पीने से आपकी आँखों की रोशनी बढती है।

11. सेक्स पावर बढ़ती है
मिश्री को भिंडी की जड़ के साथ मिलाकर खाने से सेक्स पावर बढ़ती है। इतना ही नहीं केसर और दूध के साथ मिश्री का सेवन करने से यौन दुर्बलता का अंत होता है।



Click it and Unblock the Notifications