Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
अपर बॉडी की मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है सुपरमैन पुशअप्स, स्टेप बाय स्टेप गाइड
ये कोई पक्षी या प्लेन नहीं बल्कि सुपरमैन पुशअप है। ऐसे बहुत कम बॉडी वेट मूवमेंट्स होती हैं जो सुपरमैन पुशअप जितनी फायदेमंद हों। इसमें आपको बस हवा में तैरना होता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पुशअप को करने में बहुत मुश्किल और चुनौतियों को सामना करना पड़ता है।
सुपरमैन पुशअप सीखने के बाद आपको पता चलेगा कि आपने कितना कुछ हासिल कर लिया है।

इस प्लाइओमेट्रिक एक्सरसाइज़ से आप अपने दोस्तों को भी इंप्रेस कर पाएंगें। अगर आप रोज़ इसकी प्रैक्टिस करें तो अपनी अपर बॉडी साइज़ और स्ट्रेंथ को बेहतर कर पाएंगें और आप खुद को मैन ऑफ स्टील समझने लगेंगें।
लिफ्ट ऑफ करने के लिए आपको इस एक्सरसाइज़ में अपर और लोअर बॉडी की मांसपेशियों को कोर के साथ लाना होगा। इससे आपके पूरी शरीर की शक्ति बढ़ेगी। एक बार आप इसे पूरी तरह से करने में मास्टर हो जाएं फिर आप अपनी मांसपेशियों को अच्छी तरह से कंट्रोल कर पाएंगें।
कैसे करें तैयारी
सुपरमैन पुशअप में परफैक्ट होने से पहले आपको कुछ तैयारिया करनी पड़ती हैं और इसकी शुरुआत होती है स्ट्रॉन्ग मिड बैक मसल्स से जोकि आपके हाथों को उठाने में मदद करता है।
अपने हाथों को पीछे खींचने के लिए आप डंबबैल रोस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 10 ग्लूट ब्रिजेज़ से अपने ग्लूट्स को ट्रेन करें। इससे आपके पैरों को ऊपर उठते समय मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इसके स्टेप।
पहला सप्ताह - इसमें आप क्लैप पुशअप्स सीखेंगें। रेगुलर पुशअप में अपने हाथों को जमीन से ऊपर उठाएं और ताली बजाएं और नीचे आए जाएं।
पहला दिन : 6 के 5 सैट
दूसरा दिन : 6 के 5सैट
तीसरा दिन : 8 के 5 सैट
चौथा दिन : चौथे दिन पेट के बल लेट जाएं और हाथों को आगे की ओर ऊपर उठाएं। बस अपने हाथ और पैरों को ऊपर उठाते हुए जितना हो सके स्ट्रेच करें। इसमें आपको 10 रैप्स के 5 सैट करने हैं।
पाँचवाँ दिन : अब वापिस क्लैप पुशअप्स पर आ जाएं। 10 के 5 सैट।
छठा दिन : 7 के 5 सैट
सातवां दिन : एक ही बार में 15 क्लैप पुशअप्स करने की कोशिश करें। अगर नहीं हो पा रहा है पहले हफ्ता वाला ही दोबारा दोहराएं।
दूसरा सप्ताह : अब हम शोल्डर क्लैप पुशअप्स पर आते हैं जिसमें दोनों हाथों से कंधों पर मारना है।
आठवां दिन : 4 के 5 सैट
नौंवा दिन : 4 के 5 सैट
दसवां दिन : 6 के 5 सैट
ग्यारहवां दिन : 6 के 5 सैट
बारहवां दिन : 8 के 5 सैट
तेरहवां दिन : 8 के 5 सैट
चौदहवां दिन : 10 शोल्डर स्लैप पुशअप्स पूरे करें। अगर आप इसे पूरा नहीं कर पाते हैं तो वापिस से दूसरा हफ्ता दोहराएं।
तीसरा सप्ताह : अब इसमें आपको हैंड फ्लाइंग पुशअप्स सीखना है। इसमें आपको अपने हाथों को जितना हो सके ऊपर उठाना है।
पंद्रहवा दिन : 3 के 4 सैट
सोलहवां दिन : 3 के 4 सैट
सत्रवां दिन : 4 के 4 सैट
अठारहवां दिन : इसमें आपको हर एक बार में टॉप पोजीशन पर जाकर 2 सेकेंड तक रूकना होगा। 8 रैप्स के 4 सैट करें।
उन्नीसवां दिन : 6 के 4 सैट
बीसवां दिन : 6 के 4 सैट
इक्कीसवां दिन : 8 हैंड फ्लाइंग पुशअप परफॉर्म करें। नहीं हो पा रहा है तो तीसरा हफ्ता दोहराएं।
चौथा सप्ताह : अब ये कुछ मुश्किल पुशअप्स करने का समय है। प्रत्येक रैप पर अपनी पूरी बॉडी को जमीन पर लाएं।
बाइसवां दिन : 2 के 3 सैट
तेइसवां दिन : 3 के 3 सैट
चौबीसवां दिन : 4 के 3 सैट
पच्चीसवां दिन : 2 सेकेंड तक इस पोजीशन में रहें। 4 के 3 सैट।
छब्बीसवां दिन : 4 के 3 सैट
सत्ताइसवां दिन : 5 के 3 सैट
अठाइसवां दिन : 6 फुल बॉडी एक्सप्लोसिव पुशअप करें। अगर नहीं कर पा रहे हैं तो आपको चौथा हफ्ता दोहराने की जरूरत है।
पांचवां सप्ताह : अब आप सुपरमैन पुशअप्स करने के लिए तैयार हैं।
कैसे करें
सुपरमैन पुशअप करने के दो सेशन हैं। पहला है एडवांस र्स्टाटिंग टेक्निक जिसमें आपको पुशअप पोजीशन में आगे की ओर झुकना है और कोर को टाइट और बॉडी को सीधा रखकर हाथों को जमीन पर टिकाना है।
इसके अलावा आप रेगुली पुशअप पेाजीशन में हाथों को ऊपर उठाकर कोर टाइट कर सकते हैं। अब कोर को टाइट रखते हुए लोअर पोजीशन में आएं।
हाथों और पैरों से जितना जोर लग सके उतनी ताकत से अपनी बॉडी को पुश करें। जब आपके हाथ और पैर जमीन से ऊपर उठ जाएंगें तो हाथों को आगे लाएं ताकि आपका शरीर सीधी लाइन में आ सके।
अब वापिस पुशअप पोजीशन में आ जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
