Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
नाभि से लेकर दांतों में सरसों का तेल लगाने के क्या फायदे सुनकर चौंक जाएंगे आप..
सरसों का तेल सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिए बहुत फायदेमंद है। सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्दनाशक का काम करते हैं। जोड़ों का दर्द हो या फिर कान का दर्द, सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है। हमारे देश में हर घर में सरसो का तेल यूज जरुर होता है। घर के बड़े बुजुर्ग के मुंह से भी आपने सरसों के तेल के फायदों के बारे में सुना होगा।
इस तेल में बीटाकैरोटिन, आयरन, फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। अगर सोने से पहले इसे सिर, नाभि और पैरों में लगा लिया जाएं तो आपको इससे कई फायदे मिलेंगे। इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम भी दूर हो जाएंगी।

आइए जानते हैं इनके बारे में।
बालों पर सरसों का तेल लगाने पर
रात को सोने से पहले सिर में सरसो का तेल लगाने से तनाव दूर होता है। इससे बाल काले होने के साथ ही मजबूत भी होते हैं।
दांत दर्द में फायदेमंद
अगर आपके दांतों में दर्द है तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मालिश करें। ऐसा करने से दांतों का दर्द दूर हो जाएगा और दांत भी मजबूत बनेंगे।
सरसों का तेल नाभि पर लगाए
सोने से पहले सरसों का तेल नाभि पर लगाए, इससे होंठ फटने की समस्या तो दूर रहती ही है साथ ही होंठ खूबसूरत भी दिखने लगते है। इसके अलावा नाभि पर सरसों का तेल लगाने से पेट दर्द और डाइजेशन की प्रॉबल्म भी दूर हो जाती हैं।
पैरो के तलवे पर
रोज रात में सोने से पहले अगर पैरों के तलवों पर सरसों का तेल लगाकर मालिश की जाए तो आंखों की रोशनी तेज होती हैं। अगर आपको नींद अच्छी नहीं आती तो यह नुस्खा आपके लिए बेस्ट है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
सरसों के तेल में विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा को अंदरुनी पोषण तो मिलता है ही साथ ही इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी भी बनी रहती है।
कम हो जाती है सूजन
नाभि में तेल लगाने से शरीर के किसी भी भाग में सूजन की समस्या खत्म हो जाती है। सरसों का तेल नाभि पर लगाने से घुटने के दर्द में राहत मिलती है।
चोट पर तेल लगाए
अगर लंबे समय से लगी चोट ठीक नहीं ले रही तो वहां सरसों का तेल लगाएं। कुछ दिनों तक तेल लगाने से ये सूखकर ठीक होने लगेगी। सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है जो चोट को ठीक करने का काम करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications