Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
10 दिन में होना है Fit & Slim तो फॉलों करें एस्ट्रोनॉट डाइट
कीटो डाइट, जीएम डाइट, लिक्विड डाइट और न जाने कितनी तरह की डाइट के बारे में आपने सुना होगा और फॉलो किया होगा, ताकि आप चुस्त और दुरुस्त बन सकें। अगर आप भी अपनी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट निकालने चाहते है तो आपको एस्ट्रोनॉट डाइट फॉलो करनी चाहिए। जी हां एस्ट्रोनॉट डाइट इस डाइट से न सिर्फ आप फिट रहेंगे बल्कि आपकी बॉडी में उपस्थित एक्स्ट्रा कैलोरी भी खत्म हो जाएगी।
जब कभी एस्ट्रोनॉट, अंतरिक्ष में किसी मिशन में जाते है तो मिशन के दौरान अपने वजन को फिट रखने के लिए वो एक खास किस्म की डाइट फॉलो करते है, जिसकी आगे तक उनकी फिटनेस उनका साथ दें और वे पूरे मिशन के दौरान फिट रहें।

अगर आप भी इस डाइट को फॉलो करते है तो मानकर चालिए आपके अंदर मौजूद भी कई एक्स्ट्रा कैलोरी खत्म हो जाएगी और आप भी स्लिम और फिट बन जाएंगे। आइए जानते है इस खास किस्म की डाइट के बारे में। क्या होता है जब महिला एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में पीरियड आता है?
क्या है एस्ट्रोनॉट डाइट?
एस्ट्रोनॉट्स डाइट पर उन आहार पर खास ख्याल रखा जाता है जो आपका मेटाबॉलिजम की दर तेज करने के साथ आपका वजन कम करने में मदद करते है। आपको शायद यकीन ना हो मगर यह डाइट आपको केवल 10 दिन में स्लिम बना देगा। एस्ट्रोनॉट डाइट खासतौर पर अंतरिक्ष में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स की फिटनेस को देखते हुए डाइट प्लान किया जाता है। जिसे एस्ट्रोनॉट्स मिशन में जाने से कुछ दिन पहले तक फॉलो करते है। अगर आप भी ये डाइट फॉलो करते है तो आप भी काफी हद तक खुद को फिट कर सकते हैं।
सही रुटीन और सही मात्रा में खाएं
अगर आप सच में 10 दिन के भीतर पतला होना चाहते है तो इस डाइट के हिसाब से दिनभर में थोड़े थोड़े देर के अंतराल में चार मील जरूर लें।
ब्रेकफास्ट : 2 बॉइल्ड और रोस्टेड एग्स+ एक कप कॉफी दूध (बिना चीनी)
लंच: मीडियम साइज का हाफ चिकन और सलाद ( टमाटर, मश्रूम्स, एक ग्लास सोया मिल्क और ब्लैक कॉफी)
स्नैक्स: एक या दो ऑरेंज या फिर ग्रीन टी
डिनर: एक ग्लास बादाम का दूध, फिश और 150 ग्राम टोफू
इन चीजों से रहे दूर
एस्ट्रोनॉट डाइट शुरू करने से पहले जान लें कि आपको क्या नहीं खाना चाहिए। ये डाइट खासतौर से एस्ट्रोनॉट के लिए प्लान की जाती है तो इस डाइट में कुछ विशेष तरह की चीजों को डाइट से बाहर कर दिया जाता है। खासकर ऐसी चीजें जो वजन बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाते है। इसमें शामिल हैं-
- सोडा और फ्रूट जूस
- एल्कोहॉल
- नमक और शक्कर
- स्टार्च वाली सब्जियां जैसे आलू, चुकंदर और गाजर
- चावल और पास्ता
- ब्रेड और पिज्ज
- स्मोक्ड मीट प्रोडक्ट्स
खाएं ये प्रोडक्ट्स
अगर एस्ट्रोनॉट्स डाइट फॉलो करनी है तो कुछ चीजों को नियमित रुप से खाना भी होगा।
- बीफ और अंडों की जगह फिश खाएं
- मशरूम्स
- टमाटर और खीरागोभी ब्रौक्ली और बींसकद्दू
- सलाद
- पनीर
- टोफू
- वेगन मिल्क ( बादाम, चावल, सोया)
हाइड्रेड रहें
अपनी बॉडी को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए बहुत जरूरी है की आप एक दिन में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पीएं। अगर आपको प्यास नहीं लगती तो कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा चलें। जब शीरर थकता है तो प्यास लगती है। आप जितना पानी पीएंगी उतना ही आपके शरीर का मेटाबॉलिजम तेज होगा।
कार्बोहाइड्रेट्स को कहें न
अगर आपको खाना पचाने में दिक्कत होती है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। यह बदलावा आप अपनी डाइट बदल कर भी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट से कार्बोहाइड्रेट्स को एकदम कम कर दें। जैसे शुगर, पास्ता, व्हाइट ब्रेड, फ्रूट जूस, एलकोहॉल को अपनी डाइट से बिलकुल ही हटा दें क्योंकि यह सभी फूड आइटम्स आपके पेट में गैस बनाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन का सेवन बिलकुल भी न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
