Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
7 दिनों में गारंटी के साथ वजन कम करेगा FRUIT DIET PLAN
लोग आज कल तरह तरह की डाइट प्लान को फॉलो करने में लगे हुए हैं। कोई कीटो डाइट अपना रहा है तो कोई प्रोटीन डाइट। अगर आपको भी वजन कम करना है तो आप अपनी बॉडी को सबसे पहले डिटॉक्स कीजिये। ऐसा इसलिये क्योंकि हम दिन भर में ना जाने कितना कुछ बाहर का खाते हैं जिससे शरीर में गंदगी जमा होती जाती है।
आज हम आपको एक ऐसी फ्रूट डाइट प्लान के बारे में बताएंगे जो कि वेट लॉस करने के लिये काफी अच्छी मानी जाती है। जैसा की नाम से ही पता चल गया होगा कि यह डाइट प्लान केवल फलों से मिला कर बनाई गई है तो, ऐसे में इसे खाने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकलती है।

फ्रूट डाइट प्लान बेहतरीन डाइट प्लान्स में से एक हैं। इससे आपको पोषण के साथ कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। शरीर को विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व देने के अलावा फल हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालते हैं साथ ही वजन कम करने में मदद करते हैं। तो अगर आपको फलों का स्वाद भाता है और आप उसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़े।
फ्रूट डाइट प्लान में किन फलों को शामिल करना चाहिए: सेब, नींबू, बेरी, अनानास, पपीता, अनार, तरबूज, संतरा
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि खीरा और टमाटर भी फल में ही आ जाते हैं इसलिये आप अपनी फ्रूट डाइट में इन्हें भी शामिल करें तो और भी अच्छा है।

कैसा होना चाहिये ब्रेकफास्ट
आपका ब्रेकफास्ट हेवी होना चाहिये इसलिये केले की स्मूदी बनाइये जिसमें कि बेरी और नारियल दूध शामिल होना चाहिये। अगले दिन आप कम वसा वाली दही के साथ कुछ कटे हुए फलों का सेवन कर सकते हैं।

लंच के पहले स्नैक
अपने पास एक मुठ्ठी सूखे मेवे रखिये जैसे बादाम या फिर अंजीर आदि। हांलाकि कि इन्हें ज्यादा खाने की कोशिश ना कीजिये नहीं तो यह आपका वेट बढाएंगे।

दोपहर का खाना
दोपहर के खाने के लिए आप काफी सारे फलों को एक साथ मिलाकर सलाद बना सकते हैं। इसमें बेरी, केला, अंगूर मिलाना ना भूलें। हर रोज आप अलग-अलग फलों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।
शाम का नाश्ता
डिनर से पहले शाम को हेल्थी स्नैक्स लेने से आप रात के समय कम खाते हैं और आपका वजन नियंत्रित रहता है। हांलाकि स्नैक्स के नाम पर कुछ भी तला-भुना ना खाएं। आप इसके लिए सूखे अंजीर, और ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं।

रात का डिनर
रात जो डिनर होना चाहिये उसमें खीरा, टमाटर और एवाकाडो मिलाएं। आप स्वाद के लिये इस पर जैतून तेल और नींबू भी निचोड़ सकते हैं। आप चाहें तो अपने स्वादअनुसार अन्य तरह के फलों का भी यूज़ कर सकते हैं।
फ्रूट डाइट करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान:

पानी खूब पिएं
उचित मात्रा में पानी पिएं। आपको दिन भर में लगभग 12 गिलास पानी जरुर पीना है।

डाइट चेंज करती रहें
हर रोज कई तरह के फलों का सेवन करें वरना आपको हर रोज एक ही तरह के डाइट प्लान को फॉलो करने में परेशानी होगी।

ताजे फलों का ही सेवन करें
केवल ताजे फलों का ही सेवन करें। प्रोसेस्ड फ्रूट्स का सेवन ना करें। इसके अलावा आप ताजे फलों के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
