Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
ऑफिस डेस्क पर खाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये बीमारियां
ऑफिस में एक लंच ब्रेक ही ऐसा होता है जिसमें काम से थोड़ी राहत मिलती है। लंच ब्रेक में अक्सर लोग कैन्टीन या ऑफिस के बाहर जाकर लंच करना पसंद करते है लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग होते है जो वर्कलोड की टेंशन की वजह से समय बचाने के लिए अपने डेस्क पर ही लंच करना सही समझते है।
लोग यही सोचते हैं कि अपने डेस्क पर लंच करने से वे जल्दी काम शुरु कर देंगे या आपके बाकी साथी आपको हार्ड-वर्किंग समझेंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑफिस डेस्क पर ही खाना खाने की आपकी ये आदत आपको बीमार कर सकती है।

जी हां, अगर आप भी काफी लम्बे समय से ऑफिस डेस्क पर खाना खाते आ रहे है तो आपको ये बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते है इस बारे में विस्तार से।
जोड़ों में सूजन
एक ही जगह लगातार बैठा रहना जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन आ सकती हैं। ज्यादात्तर एक ही जगह पर नहीं बैठे रहना चाहिए। इसलिए समय-समय पर अपनी डेस्क से उठे। लंच ब्रेक आपके लिए सीट छोड़ने का सबसे अच्छा ऑप्शन है।
मिलता है मेंटल ब्रेक
शारीरिक रूप से काम से थोड़ा बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है क्योंकि ब्रेक के समय आप काम के बारे में नहीं सोचते और रिचार्ज महसूस करते है जिससे आप काम और फुर्ती से कर पाते है।
काम की टेंशन होती है कम
डेस्क पर बैठकर लंच करने से आपका ध्यान काम और ईमेल या चैट मैसेज का रिप्लाई करने पर ही होता है। इसलिए ब्रेक पर बाहर जाने से आपका मूड अच्छा और चेंज होता है। आप थोड़ा फ्रेश महसूस करते हैं। अगर आप डेस्क पर बैठकर ही खाना खाते है तो आपको भविष्य में हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलस्ट्रोल के अलावा डायबटीज आदि बीमारियों को सामना करना पड़ सकता हैं। इसलिए जहां तक हो डेस्क पर खाना खाने से बचें।
बैक्टीरिया का भी रहता है डर
दिनभर डेस्क पर काम करते समय हमारे डेस्क और कम्प्यूटर के कीबोर्ड पर हजारों जर्म्स और बैक्टीरिया मौजूद होते है। काम करते हुए अगर आप खाना खाएंगे तो इससे आपके हाथों के जरिए बैक्टीरिया आपके पेट तक पहुंचेंगे और इसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।
जल्दी-जल्दी खाने से होता है नुकसान
डेस्क पर बैठकर आप हड़बड़ी में जल्दी जल्दी खाना खाने की कोशिश करते हैं जो कि हमारी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। यह जरूरी है कि हम खाते वक्त सीधे बैठें न कि अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप में घुसे रहें। साथ ही आराम से चबा-चबाकर खाना भी बेहद जरूरी है।' सीधे बैठकर खाने से पाचन अच्छा होता है, जिससे बेचैनी और सूजन कम होती है।
चबाएं नहीं खा पाते है
हर बाइट को आराम-आराम से चबाएं। इससे खाने से ज्यादा पौष्टिक तत्व निकलकर आते हैं, जिससे हम स्वस्थ रहते हैं। जल्दबाजी में खाने की बजाय, हम खाने के बड़े-बड़े टुकड़ों को सीधा निगल जाते है। जो कि आंतों में फंस जाते हैं, जिससे सूजन आती है। कोशिश करें कि आप आराम से लंच करें।
थोड़ा सोशलाइज्ड होने को मिलता है समय
ऑफिस में ब्रेक के टाइम बाकी और कुलीग के साथ बातचीत या दोस्ती करने का सही मौका होता है. अगर ऑफिस में सब साथ खाना नहीं खाते तो संभव होने पर अपने बाहर फ्रेंड्स या फैमिली से मिले।
जिन लोगों को सोशलाइज होना पसंद नहीं होता उनके लिए भी ऑफिस में अपनी सीट छोड़कर ब्रेक में करने के लिए बहुत कुछ होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
