Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
रुजुता दिवेकर से जानें कि शाम के नाश्ते में क्या खाना चाहिये

आमतौर पर, नाश्ते का समय 4 बजे से शाम 6 बजे तक माना जाता है, जिसमें आप अनहेल्दी स्ट्रीट फूड का अनंद ले सकते हैं। इसका कारण यह है कि 4 से 6 बजे के बीच आप आमतौर पर कार्यालय या कॉलेज में होते हैं और घर के स्नैक्स तक पहुंच ही नहीं पाते।
कई लोग यह भी मानते हैं कि अगर आप दिनभर में हेल्दी खाना खा रहे हैं तो नाश्ते के समय थोड़ा चीट कर लेना कोई गलत बात नहीं है। क्या आप जानते हैं कि सड़कों पर जो स्ट्रीट फूड मिलता है उसमें कितनी ज्यादा कैलोरीज़ होती हैं? अगर आप शाम के नाश्ते में समोसा, वडा पाव, बिस्कुट या फर्सान आदि खाते हैं, तो आपको जरुर पढ़ना चाहिये कि सेलेब nutritionist रुजुता दिवेकर इसके बारे में क्या कहती हैं।

वह कहती है कि शाम को 4-6 बजे के दौरान आपके पास एक पौष्टिक भोजन होना चाहिए। आइये जानते हैं कि स्नैक्स के दौरान आपको क्या खाना चाहिये।
अपने स्नैक टाइम में आप अपने पास ये चीज़ें रख सकते हैं-
1. मुट्ठी भर मूंगफली और चना - भूख को नियंत्रित करते हैं, रात के खाने के दौरान ब्लोटिंग को रोकता है। अगर आप रात का खाना 8 बजे से पहले खाते हैं तो आपको यह नाश्ता जरुर खाना चाहिये। यह नाश्ता मधुमेह रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। इसके साथ ही अगर पीसीओडी वाले या फिर जिनमें कम ऊर्जा का स्तर होता है वह भी इसे आराम से खा सकते हैं।

2. गुड़, घी और चपाती- यदि आप सक्रिय रहते हैं, या फिर घर से दूर रह कर काम करते हैं और 9 बजे रात के बाद खाना खाते हैं तो फिर यह नाश्ता आपके लिये अच्छा है। यही नहीं अगर आपको रात की नींद अच्छी नहीं आती या कब्ज रहता है तो आप इसे खाएं। यह नाश्ता कम हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढाता है।

3. पोहा / उपमा / डोसा / अंडे का टोस्ट / होममेड खाकरा या मठरी / घर का बना गोंद या बेसन लड्डू - यदि शाम के बाद आपका काम का बोझ बढ़ता है या शाम को आपको पार्टी में जाना हो या आप लगातार सिरदर्द, पैर की ऐंठन, कम इम्यूनिटी के शिकार हों तो उपरोक्त में से कोई भी चीज़ खा सकते हैं। और अगर इनमें से कोई भी चीज़ संभव नहीं है तो एक ग्रील्ड सब्जी और पनीर वाला सैंडविच भी खा सकते हैं।

4. चाट / समोसा / सड़क के भोजन - आप इनका भी आनंद उठा सकते हैं, लेकिन सप्ताह में केवल एक बार। चाट या सड़क का खाना खाने का सबसे बुरा समय रात का माना जाता है।
एक जरुरी बात- अगर आप स्वस्थ स्नैक खाना चाहते हैं तो अपना नाश्ते का मील आज से ही प्लान कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
