Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सर्दियों में जी भरकर खाएं गाजर का हलवा, 100 प्रतिशत टेस्टी भी और हेल्दी भी

कड़ाकेदार ठंड में गर्मगर्मा गाजर का हलवा खाने का मजा ही कुछ और होता है। ये न सिर्फ सर्दियों बनने वाला खास तरह का मीठा व्यंजन है बल्कि इसके टेस्ट के साथ ही इसमें छिपे है हेल्थ के लिए कई फायदे। गाजर का हलवा सर्दियों में हर घर में जरुर बनाया जाता है। हालांकि ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। फिर भी इसे लोग जाड़े के मौसम में इसे बड़े चाव से खाते हैं।
जो लोग डाइट कॉन्शियस है उनके लिए सर्दियों में गाजर का हलवा हेल्दी डेजर्ट का बेहतरीन विकल्प है। गाजर का हलवा दूध, ड्रायफूट्स और कई पौष्टिक साम्रगियों के साथ बनाया जाता है।

जो सर्दियों के मौसम में शरीर को चुस्त दुरस्त रखने के साथ ही वजन को बढ़ने से रोकता है। आइए जानते है कि सर्दियों में गाजर का हलवा खाना से क्या क्या फायदे होते हैं।

फाइबर भरपूर होता है गाजर
गाजर में भरपूर मात्रा में कैरीटोनॉइड, पोटैशियम, विटामिन जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए भी काफी मात्रा में पाया जाता है, गाजर ब्लड प्यूरीफायर का भी काम करती है। इसके अलावा इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर मौजूद होते है जो वजन घटाने के लिए जाना जाता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
गाजर में प्राकृतिक रुप से ल्यूटेन और लाइकोपाइन मौजूद होते है जो आपकी रात के समय देखने की दृष्टि बढ़ाने के साथ ही आपकी देखने की क्षमता को भी बढ़ाती है।

सनस्क्रीन की तरह काम करता है गाजर
फूड एक्सपर्ट का कहना है कि हमें हर सीजन में सीजन फ्रूट्स और वेजिटेबल को ज्यादा प्रिफरेंस देनी चाहिए। इसके कई फायदे होते है। उदाहरण के तौर पर हम सब धूप की यूवी किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। गाजर बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है जो आपको सूर्य की हानिकारक किरणों से बचता है। इसलिए स्किन की देखभाल के लिए आप ज्यादा से ज्यादा गाजर का हलवा जरुर खाएं।

वेटलॉस में हेल्प करता है घी
गाजर का हलवा बनाने के समय घी का उपयोग किया जाता है। घी तो वैसे भी पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्वों की उच्च मात्रा वजन घटाने में भी लाभदायक होता है। घी में मौजूद ओमेगा -3 वसा (डीएचए) और ओमेगा -6 (सीएलए) समेत स्वस्थ वसा का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो वसा द्रव्यमान को कम करते हुए दुबले शरीर के लिए द्रव्यमान बढ़ाने में मदद कर सकता है।

दिमाग को तेज करती इलायची
इलायची, वजन घटाने के अलावा कई प्रभावकारी स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती है। कई अध्ययनों से पता चला है कि इलायची में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट मेटाबॉलिज्म और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली बढ़ाने की मदद करती है। इसके अलावा ये शरीर वसा के निर्माण को रोकने में भी मददगार होती है।

बीमारियों से बचाए ड्रायफ्रूट्स
गाजर के हलवे को बनाते समय कई तरह के ड्रायफूट्स डाले जाते है जो प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा से भरपूर होते है। ड्रायफ्रूट्स पौष्टिक तत्वों के लिए जाने जाते है जो सर्दियों में कई बीमारियों से बचाव कर वजन घटाने में भी सुधार करती है।

हड्डियों को मजबूत करता है दूध
गाजर का हलवा बनाते समय इसे पकाने के लिए खूब ज्यादा दूध का उपयोग किया जाता है। दूध केल्शियम और प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत होता है। जो हमारी हड्डियों के लिए खूब फायदेमंद होता है।

डायटिशियन का कहना
सेलिब्रेटी डायटिशियन रुजुता दिवेकर का कहती है कि
गाजर का हलवा एक पारम्पारिक व्यंजन है जो सर्दियों में हर घर में जरुर बनाया जाता है। इसमें जितने सारे ड्रायफ्रूट्स डाले जाते है उतना ही इसमें प्यार भी मिलाया जाता है। जो हमें बीमारियों से बचाने के साथ ही हमारे अंदर मिठास खोलने का काम करती है। गाजर का हलवा, मिठास, गर्माहट और खुशी का अहसास कराती है, इसलिए इसे सर्दियों में खाने के लिए कई ज्यादा कारण ढूंढने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
