Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विराट कोहली ने छोड़ा मांसाहार बने वीगन, जानें इस डाइट के फायदे

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने नॉन वेज खाना छोड़ वीगन बन गए हैं। अब वो अपनी फिटनेस के लिए वीगन डाइट पर ही फोकस करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली ने चार महीने पहले ही एनिमल प्रोटीन लेना बंद कर दिया। कोहली का मानना है कि नॉन वेज छोड़ने के बाद उनका खेल पहले से ज्यादा बेहतर हुआ है और उनकी पाचन शक्ति मजबूत हुई। फिलहाल कोहली डाइट में प्रोटीन शेक, वेजिटेबल और सोया पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने डेयरी प्रॉडक्ट जैसे मटन, अंडे और दुग्ध उत्पादों से दूरी बना ली है।
खेल जगत में वीगन डाइट कई खिलाड़ियों की पसंद बन चुका है। विराट से पहले दुनिया के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने नॉन वेज छोड़ वीगन डाइट को फॉलो कर रहे हैं। इनमें टेनिस स्टार वीनस विलियम्स और उनकी बहन सेरेना विलियम्स के साथ-साथ फॉर्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन के नाम शामिल है। हालांकि फीफा वर्ल्डकप के दौरान फुटबॉलर लियोनल मेसी भी फीफा वीगन बने थे।

अगर दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी नॉनवेज छोड़ वीगन पर आ गए है तो इसका साफ मतलब है कि फिटनेस के लिहाज से ये डाइट काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते है वीगन डाइट क्या होती है और ये कैसे फायदेमंद है :

वीगन डाइट का मतलब
वीगन लोगों का मानना है कि दूध, दही, पनीर, सब जानवरों से ही तो मिलता है, तो उन्हें भी क्यों खाया जाए। वीगन सोयाबीन का इस्तेमाल बहुत करते हैं। दूध की जगह सोयामिल्क, पनीर की जगह टोफू, कटलेट, सॉसेज, सब सोया और सब्ज़ियों से बना लिया जाता है।

ऊर्जा बढ़ाता है
वीगन डाइट में प्रोटीन और आयरन होता है जो आपके शरीर के एनर्जी लेवल के साथ शरीर को मजबूती और ताकत को बढ़ाता है। जिससे आपको थकावट महसूस नहीं होती है।

बेहतर पाचन के लिए
वीगन डाइट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को साफ करता है जिससे आप पाचन बेहतर होता है। इसके अलावा यह आपके पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है और साथ ही आपको आसानी से खाना बचाने में मदद करता है।

नींद को बेहतर करता है:
वीगन डाइट जैसे- केला, बादाम, शकरकंद और केल में विटामिन-बी6 और ट्रिप्टोफिन मौजूद होता है जो आपके नींद को बेहतर करने में मदद करता है। अगर आप इन्सोमेनिया की शिकायत से जूझ रहें है तो ये आपको वीगन डाइट फॉलो करनी चाहिए।

टॉक्सिंस को नष्ट करता है:
वीगन डाइट में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स होता है जो आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ को नष्ट करके बॉडी को डिटॉक्स करता है। इसके अलावा यह आपका स्वस्थ और हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

डिप्रेशन से भी निजात
फ्रूट्स, वेजिटेबल्स और नट्स पर आधारित इस डाइट की वजह से भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा-3 तो मिलते हैं, साथ ही 12 रिच फूड्स भी इसके जरिए शरीर को मिल सकते हैं। इससे डिप्रेशन और एंग्जाइटी में भी राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
