Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Wheat Pasta खाने के फायदें जान, आप भी खाना शुरु कर देंगे
बच्चें कई बार ब्रेकफास्ट के नाम पर आनाकानी करते है, उनके लिए ब्रेकफास्ट में बहुत सारे ऑप्शन रखने ही पड़ते है। जैसे पास्ता की ही बात कर लीजिए। लेकिन लोग पास्ता को हेल्दी ब्रेकफास्ट का विकल्प नहीं मानते है, इसका एक कारण होता है, पास्ता का मैदे का बना होना। लेकिन आजकल बाजार में कई तरह के पास्ता की वैरायटी मौजूद है। लेकिन अगर आपके बच्चें को पास्ता का शौक है तो आप व्हीट पास्ता बनाकर उसे दे सकते हैं।
व्हीट पास्ता गेंहू का बना होता है इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन बी और मिनरल्स के भरपूर मात्रा होती है। जहां साधारण एक कप पास्ता में 221 कैलोरी होती है, साधारण पास्ता में डायटरी फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज़्यादा होती है जो दिल से जुड़ी की बीमारियों का कारण बनता है। जबकि होल वीट पास्ता के एक कप में 174 कैलोरी होती है। इसलिए डाइट करने वालों और बच्चों के लिए ये एक हेल्दी बैलेंस्ड डाइट है। होल ह्वीट पास्ता बहुत ही फायदेमंद और पोषण से भरपूर होता है।

यह बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे आसानी से बच्चे अपने साथ टिफिन में ले जा सकते हैं, इसे बच्चें बहुत ही चाव से खाना पसंद करेंगे। पास्ता को हेल्दी बनाने के लिए आप तरह तरह की वेजिटेबल के साथ पकाकर भी इसे हेल्दी बना सकती है। आइए जानते है होल व्हीट पास्ता कैसे हेल्दी है और इसे खाने के क्या क्या फायदे हैं?
होल व्हीट पास्ता और रिफाइंड पास्ता में अंतर
जहां एक कप होल व्हीट पास्ता में 37 ग्राम कार्बोहाइड्रेड, 6 ग्राम फाइबर, 7.5 ग्राम प्रोटीन 174 कैलोरी और फैट 0.8 ग्राम होता है, वहीं एक कप रिफाइंड पास्ता में 43 ग्राम कार्बोहाइड्रेड, 2.5 ग्राम फाइबर, 8.1 ग्राम प्रोटीन 221 कैलोरी और 1.3 ग्राम फैट होता है।
ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल
रिसर्च के मुताबिक, जो लोग रोजाना पास्ता खाते हैं उनकी डायट क्वालिटी जो पास्ता नहीं खाते से बेहतर होती है। इतना ही नहीं, रिसर्च में ये भी पाया गया कि पास्ता खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और अच्छी तरह से न्यूट्रिशन इंटेक लिया जा सकता है।
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स
ऐसा माना जाता है मैदा रोज रोज खाना हेल्दी नहीं होता है यह पाचन तंत्र को बिगाड़ने के साथ ही ब्लड में इंसुलिन लेवल को बढ़ाता है। हालांकि कूकिंग पास्ता अपने ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है। इसलिए होल व्हीट पास्ता पाचन क्रिया के लिए हेल्दी है।
फाइबर की भरपूर मात्रा
पास्ता कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। 100 ग्राम व्होल व्हीट पास्ता से आपको रेगुलर डुरम व्हीट पास्ता से चार गुना फाइबर मिलते हैं जो लगभग 2.5 ग्राम फाइबर होते हैं।
मोटापा नहीं बढ़ाता
एक अध्ययन के अनुसार, पास्ताखाने से मोटापा नहीं बढ़ता है और इसके बजाय यह लोअर बॉडी मास इंडेक्स से जुड़ा है। यही कारण है कि यह एक हेल्दी फूड है।
नहीं बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल
कई अध्ययनों के अनुसार, आधा कप पास्ता खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, टाइप 2 डायबिटीज और पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाता है और कार्बोहाइड्रेट और पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है।प्रोटीन- कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि स्वास्थ्य के नजरिये से पास्ता अच्छा नहीं होता है। लेकिन आपको जानकार है हैरानी होगी कि 100 ग्राम पास्ता में 12.5 ग्राम प्रोटीन होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
