Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सिर्फ कीवी स्मूदी पीकर घटा सकते हैं वजन
फिट और स्वस्थ रहना समय की जरूरत बन गया है और अब लोग वजन घटाने के लिए गोलियों एवं सप्लीमेंट्स जैसे आसान तरीकों को अपनाने लगे हैं। इनका इस्तेमाल करने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि इस तरह की चीजों के दुष्प्रभाव भी होते हैं। भले ही ये कहा जाता है कि वजन घटाने की गोलिया और सप्लीमेंट्स सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि इनकी वजह कोई अन्य स्वास्थ्य विकार पैदा हो जाता है।
निस्संदेह, वजन कम करने के लिए सेहतमंद और प्राकृतिक तरीकों से बेहतर कुछ नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, वजन कम करने का एक हैल्दी तरीका उपरोक्त समाधानों की तुलना में अधिक कारगर है। ऐसे कई प्राकृतिक तरीके हैं जिनकी मदद से आप वजन घटा सकते हैं। अपने डेली रुटीन में कुछ बदलाव लाकर और व्यायाम को अपनी नियमित जीवनशैली में शामिल करके आप जल्दी वजन कम कर सकते हैं लेकिन क्या आपने कभी आपने सुना है कि टेस्टी क्रीमी स्मूदी से भी वेट लॉस किया जा सकता है?

चौंक गए ना.., ये बिलकुल सच है! खैर, आपको यह जानकर वास्तव में खुशी होगी कि कीवी स्मूदी से आप वजन कम कर सकते हैं। हालांकि, एक स्थायी तरीके से वजन कम करने में समय लगता है लेकिन व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली की मदद से आप इस काम को जल्दी कर सकते हैं।
कैसे कीवी स्मूदी वजन घटाती है
कीवी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, फोलेट और पोटाशियम प्रचुर मात्रा में होता है। ये सब चीज़ें मिलकर कीवी को सेहत के लिए फायदेमंद बनाती हैं। कीवी न सिर्फ मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है बल्कि पाचन में भी सुधार लाता है। कीवी में एसटिनिडेन नामक एंजाइम मौजूद होता है जिसकी वजह से कीवी प्रोटींस को पचाने और वसा के अणुओं को तोड़ने में मदद करता है। इससे पेट भरा भी रहता है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं।
सिंपल कीवी स्मूदी बनाने के लिए कुछ ताज़े कीवी, दही, शहद और कुछ बादाम लें। कीवी स्मूदी को हैल्दी बनाने के आप अपनी पसंद की चीजें भी इसमें डाल सकते हैं। इस स्मूदी से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। अगर आप इसे और भी ज्यादा हैल्दी बनाना चाहते हैं तो इसे बादाम के दूध के साथ तैयार कर सकते हैं और बाद में बादाम पीसकर स्मूदी को गार्निश कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
