Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
गर्मियों में अगर बचना है गर्मी से तो सही रखें खानपान, इन चीजों को खाने से बचें
गर्मी पूरे देशभर में अपना कहर बरसा रही हैं, हर जगह तापमान का पारा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में शरीर में भी अधिक गर्मी होने लग जाती है, जिसकी वजह से आपको चुंभन और चिढ़ाचिढ़ापन महसूस हो सकता है। आपको थकान महसूस होने के साथ आपको सोने में भी बाधा महसूस हो सकती है। इस मौसम के दौरान पानी पीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
इसके अलावा इस मौसम में खान पान का खास ध्यान रखना होता है। लेकिन इस मौसम में कुछ खानपान से बचने की जरुरत होती है। आइए जानते है कि किन चीजों को इस मौसम में परहेज करने की जरुरत होती है।

बहुत ज्यादा मसाला
गर्मी के दिनों में अत्यधिक मसालों के सेवन से बचना चाहिए। वे शरीर में गर्मी का संचार करते हैं और चयापचय की दर (metabolism rate) को बढ़ावा देते हैं।

मांसाहार :
मछली, चिकन, मांस, समुद्री भोजन और अत्यधिक ग्रेवी वाले व्यंजन खाने के लिए गर्मी उपयुक्त समय नहीं है। वास्तव में इससे व्यक्ति को और अधिक पसीना आता है और पाचन की समस्याएं भी हो जाती हैं। ज्यादा मसालेदार खाने के सेवन से डायरिया भी हो सकता है।

ऑइली जंक फूड :
इस मौसम में पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, हॉट डॉग आदि खाने से बचें। ये सभी चीजें पाचन संबंधी समस्या पैदा करेंगी और ऊर्जा में कमी लाएंगी।

सॉस को खाने से करें परहेज
एक चीज सॉस भी बहुत नुकसान कर सकता है। उसमें तकरीबन 350 कैलोरी होती है, जो आपको सुस्त बना सकती है। कुछ सॉस में बहुत ज्यादा नमक और MSG (मोनोसोडियम ग्लूटामेंट) होता है।

चाय और कॉफी
इन पेय पदार्थों से निश्चित रूप से परहेज करना चाहिए। कैफीन और अन्य पेय पदार्थ वास्तव में आपके शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ शरीर का निर्जलीकरण (dehydration) करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications