Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
खुद को फिट रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते है रोहित शर्मा, कभी बड़ापाव खाना था बेहद पसंद
वर्ल्ड कप 2019 चल रहे है इंडिया पाकिस्तान मैच में एक बार फिर से 140 रन की शानदार पारी खेलकर इंडियन टीम के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा ने इस सीरीज में दूसरा शतक अपने नाम कर लिया। क्रीज में हमेशा रोहित की खेलने की शैली की प्रशंसा होती रहती है। रोहित खुद को फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाने के अलावा अपनी डाइट पर खूब फोकस करते हैं।
रोहित डेली रुटीन में डाइट और वर्कआउट को लेकर बेहद कॉन्शियस हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने खुद बताया था कि वह अपनी डाइट और वर्कआउट में किन चीजों को अहमियत देते हैं।

रोहित शर्मा की डाइट
अनफिट से फिट होने के लिए रोहित ने खूब जमकर मेहनत की है। रोहित वेजिटेरियन है लेकिन फिर भी वह दर्जनों अंडे खाते हैं। रोहित एक समय में 25 अंडे खा सकते हैं। इसके अलावा वो अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन से करते हैं। प्रोटीन उनके मसल्स को डवलप करने में मदद करती है। सुबह वह ब्रेकफास्ट में ओट्स और दूध खाना पसंद करते हैं। साथ ही फ्रेश जूस में वो गाजर का जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं।

लंच में घर का खाना
रोहित लंच में घर का खाना खाना पसंद करते हैं उन्हें नाचनी (finger millet) की रोटी और ब्राउन राइस खाना पसंद हैं। शाम को स्नैक्स में वो फ्रेश फ्रूट खाना पसंद करते हैं।

लेट डिनर को करते है अवॉइड
इसके अलावा रोहित ने बताया कि वो लेटनाइट खाना खाने के आदी थे लेकिन उन्होंने अपनी इस आदत को नियंत्रण किया। अब रोहित रात का 8 बजे तक डिनर कर लेते हैं। इसके अलावा रोहित अपने डाइट में चावल नहीं लेते हैं। डिनर में ज्यादात्तर चिकन और सलाद खाना पसंद करते हैं।
करते है स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो
मुंबईकर होने के वजह से 'बड़ापाव' और 'बिरयानी' रोहित की फेवरेट फूड है। लेकिन स्ट्रिक्ट डाइट की वजह से वो इन सभी चीजों से दूरी बनाए रखते हैं। रोहित सामान्य तौर पर अपनी डाइट से चीट नहीं करते हैं।
लो-कार्ब डाइट फॉलो करते हैं
रोहित अपनी डाइट में लो-कार्ब डाइट को फॉलो करते हैं। रोहित ने अपनी डाइट में से चावल को पूरी तरह हटा लिया हैं। लो कार्ब डाइट से आपका मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है और आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
वर्कआउट रुटीन होती है टफ
रोहित फिट रहने के लिए वर्कआउट को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। रोहित अपने फिटनेस सेंटर में अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ खूब टाइम स्पेंड करते हैं। रोहित कोर एक्सरसाइज जैसे क्रंचेज, लेग राइज और कोर्स पुशअप्स पर ज्यादा फोकस करते हैं। वे अपनी मसल्स की टोनिंग पर ध्यान देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
