Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
गर्मियों में वेटलॉस के लिए शिल्पा पीती है कोकम ड्रिंक, जानिए इसके फायदे
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की सबसे फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं और वह अक्सर अपनी फिटनेस और डाइट प्लान के बारे में फैन्स के साथ भी शेयर करती रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही शिल्पा शेट्टी ने अपना फिटनेस ऐप भी लॉन्च किया है। हाल ही में शिल्पा ने अपने फैंस के साथ कोकम फल से बनी ड्रिंक की एक खास रेसिपी शेयर की।
शिल्पा की मानें तो गर्मियों के मौसम के लिए ये ड्रिंक परफेक्ट है और यह वजन कम करने में भी मदद करती है। साथ ही यह ड्रिंक पेट की समस्याओं को दूर कर डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर करती है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

वजन कम करें
वजन कम करता है इसमें हाइपोकोलेस्ट्रॉलेमिक एजेंट होते हैं जो कैलरी को फैट में बदलने वाले एंजाइम्स की कार्य करने की क्षमता को कम कर देते हैं। शरीर में फैट नहीं होगी तो वजन नहीं बढ़ेगा।

इम्युनिटी बढ़ाता है
अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो इसका मतलब की आपकी इम्युनिटी सिस्टम कमजोर है। इन्युनिटी पावर को बढ़ाने के लिए कोकम फल का सेवन करना शुरू करें। इसको पीने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।

मेमोरी पावर बढ़ाता है
कोकम फल मेमोरी पावर को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही यह स्ट्रैस को भी दूर करने का काम करते हैं।

घाव भरता है कोकम
कोकम के जूस के अलावा इसका तेल भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह क्षय रोग, फेफड़ों के रोग, कंठमाला एवं पेचिश रोग में लाभकारी होता है। यह घाव को जल्दी भरता है।

दिल स्वस्थ रहता है
कोकम फाइबर से भरपूर होता है और इसमें बेहद कम कैलरी होती है। कोकम में कलेस्ट्रॉल और सैच्युरेटेड फैट बिल्कुल नहीं होता। कोकम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और मैंग्नीज पाया जाता है जिससे दिल स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।

दस्त की समस्या करें दूर
दस्त होने पर कोकम के फलों का चूर्ण (10 ग्राम) एक गिलास ठंडे दूध में मिला कर पीने से भी जल्दी आराम मिलता है। डांग-गुजरात के हर्बल जानकारों का कहना है कि कोकम के साथ दूध हमेशा ठंडा ही लेना चाहिए, क्योंकि गर्म होने पर दूध खराब हो सकता है और इसी वजह से यह दस्तकारक भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
