Latest Updates
-
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Cannes 2019: रेडकार्पेट पर खूबसूरत दिखने के लिए सोनम कर रही है ये खास तैयारी, ट्रेनर ने खोला राज
सोनम कपूर का नाम उन अभिनेत्रियों के नाम की लिस्ट में शुमार है जब वो रेड कार्पेट में आती है तो अपने स्टाइल और खूबसूरती से चार चांद लगा देती है। सोनम कपूर सालों से कांस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने के साथ ही उनकी फेवरेट स्टाइल आइकन रही हैं। हर साल की सोनम कपूर, इस साल कांस फेस्टिवल 2019 में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस साल 14 से 25 मई के बीच हो रहे कांस फेस्टिवल 2019 के दौरान सोनम 20 और 21 तारीख को रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी। रेडकार्पेट पर परफेक्ट दिखने के लिए सोनम कपूर ने अभी से प्रिपेरेशन शुरु कर दी है। रेड कार्पेट पर खूबसूरत ड्रेस के साथ अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करने के लिए डाइट से लेकर वर्कआउट पर सोनम खूब ध्यान दे रही हैं। उनकी न्यूट्रिशियन और पिलाटे ट्रेनर राधिका कार्ले का कहना है कि फेस्टिवल में शामिल होने के एक महीने पहले सोनम ने अपना वर्कआउट और डाइट बदल दिया था।

डाइट में कुछ बदलाव
सोनम ने इसी साल 8 मई को शादी की पहली सालगिरह मनाई और इसके लिए वो हसबैंड आनंद आहूजा के साथ लंदन वेकेशन पर गई थीं। लंबे वेकेशन की वजह से उनका वजन कुछ बढ़ गया था। हालांकि, वो अपने खानपान पर बराबर ध्यान देती हैं। राधिका ने बताया कि कांस फेस्टिवल में खूबसूरत टोंड बॉडी के लिए उनके डाइट में कुछ बदलाव किए गए हैं। "उनके खाने में जूस और प्रोटीन ड्रिंक्स बढ़ाए गए हैं। स्किन को कोमल बनाए रखने के लिए ये जरूरी हैं। इसके अलावा हमने उनके तीन टाइम के खाने के लिए हल्का शाकाहारी प्लान बनाया है। सुबह के नाश्ते में एवोकाडो, बेरी और पनीर के साथ ग्लूटेन फ्री टोस्ट, लंच और डिनर में घर का खाना शामिल होता है। चूंकि वो मिठाई की शौकीन हैं। इसलिए उन्हें कीटो चॉकलेट पर स्विच कर दिया गया है।"

अपर बॉडी पर ज्यादा फोकस
राधिका कार्ले पिछले आठ सालों से सोनम कपूर की ट्रेनर और न्यूट्रीशियन के तौर पर काम कर रही है जो उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान करती हैं। उन्होंने बताया कि "रेड कार्पेट पर हाई स्लिट गाउन और बैकलेस आउटफिट के साथ चलना होता है। इसलिए हम पैरों की कसरत कुछ कठिन रखते हैं। बॉडी के ऊपरी हिस्से पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि फ्लॉन्ट करते वक्त ऊपरी हिस्सा खूबसूरत दिख सकें।" राधिका ने इसके लिए सोनम को पिलाटे और कार्डियो की सलाह दी। वो कहती हैं, "सुबह हम कॉम्बो ट्रेनिंग के साथ-साथ कुछ ट्रेडिशनल पिलाटे करते हैं। शाम की वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग और कार्डियो शामिल होता है। जब वो लॉस एंजिलिस में थीं, तब उन्होंने स्पिनिंग पर काफी काम किया, जिसे अभी तक उनकी डेली वर्कआउट पर शामिल रखा हुआ है।"

8 साल से लगातार बन रही हैं कांस फेस्टिवल का हिस्सा
सोनम ने पहली दफा 2011 में कांस फेस्टिवल में शिरकत की थी। तब से वो हर साल इस फेस्टिवल में शामिल होती हैं। 2018 में उन्होंने शादी की और इसके 6 दिन बाद (14 और 15 मई को) कांस पहुंचकर रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।



Click it and Unblock the Notifications
