Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
सेहत के लिए क्या अच्छा है बगीचे में या ट्रेडमिल पर दौड़ना, जानें दोनों के नुकसान और फायदे
फिटनेस के लिए रनिंग या जॉगिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। कई लोग बगीचे में भागते हुए देखा जाता है तो वहीं कुछ लोग जिम में ट्रेडमिल में दौड़ते हैं। तो बेहतर क्या है? यदि आप प्रतिदिन 30 मिनट या एक घंटे तक वॉक या रनिंग करते हैं तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और विभिन्न बीमारियां दूर हो जाती हैं। लेकिन कई लोगों के दिमाग में ये एक सवाल चलता है कि खुली जगह में दौड़ना सेहत के लिए अच्छा होता है या जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ना बेहतर होता है?

किस जगह पर दौड़ना है फायदेमंद?
वास्तव में, दौड़ने या वॉक करने के लिए सही जगह आपकी स्थिति पर भी निर्भर करती है। आम तौर पर खुली हवा में दौड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है क्योंकि इससे आपके शरीर में साफ ऑक्सीजन जाती है। खुले पेड़ों के नीचे भागने से लेकिन अगर आप प्रदूषित शहर में रहते हैं या आप बगीचे में भागते हैं और इसके आसपास काफी ट्रैफिक रहता है तो ट्रेडमिल पर चलना अच्छा होगा।

बगीचे या बाहर, रनिंग के लाभ
बगीचे में चलना आपके लिए अच्छा होगा, लेकिन वहां साफ हवा की आवश्यकता है। खुली जगह में अधिक ऑक्सीजन रहती है। जब आप दौड़ते हैं तो आप तेजी से सांस लेते हैं इसलिए शरीर भर में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छा हो जाता है। रक्त प्रवाह भी बढ़ता है, जो शरीर के लिए अच्छा है।

बगीचे या बाहर दौड़ने के नुकसान
शहरों में बढ़ते प्रदूषण और हरियाली की कमी के वजह से खुली जगह में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। यदि आप प्रदूषित क्षेत्र में या शहर में रहते हैं, तो यह दौड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा। हवा के माध्यम से छोटे जहरीले कण सांस के साथ फेफड़ों में प्रवेश करते हैं जिससे गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। इसके अलावा, बरसात के दिनों में मिट्टी और बारिश के कारण भी आप बाहर या पार्क और बगीचें में नहीं दौड़ सकते हैं।

ट्रेडमिल पर चलने के लाभ
ट्रेडमिल पर दौड़ना आसान है क्योंकि जब आप बाहर निकलते हैं, तो आपको हवा प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है। वैसे ट्रेडमिल पर चलने पर प्रदूषित हवा का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ-साथ, गर्मी के दौरान और वातावरण में कुछ बदलाव आने पर बाहर दौड़ना मुश्किल होता है। लेकिन आप किसी भी वातावरण में किसी भी समय ट्रेडमिल पर दौड़ सकते हैं।


ट्रेडमिल पर चलने के नुकसान
ट्रेडमिल पर चलते समय आपको ताजा हवा नहीं मिलती है। आप बाहरी स्वच्छ हवा में अधिक समय और बेहतर व्यायाम कर सकते हैं। आप कुछ दिनों में ट्रेडमिल पर दौड़ने से थक जाते हैं। हर दिन एक ही जगह पर, एक ही गति पर दौड़ने से लोग अक्सर थक कर दौड़ना छोड़ देते है। ट्रेडमिल में ज्यादा गति में दौड़ते हुए आप अपना नियंत्रण खो सकते हैं। और इससे आपको चोट भी लग सकती हैं। यही बाहर और बगीचे में दौड़ने पर आप कुछ ना कुछ देख सकते हो, तो आपको थकान महसूस नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications