Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गेंहू और बाजरे जितना पौष्टिक होता है बादाम का आटा, वेटलॉस के साथ और भी फायदे
बादाम को भिगोकर खाने के फायदों के बारे में तो सुना होगा आपने लेकिन बादाम के आटे खाने के फायदे सुने है। जी हां, गेंहू, मक्का और बाजरे की तरह ही बादाम का आटा भी बनाया जाता है। बादाम का आटा उसके छिलके को निकाल बारीक तरीके से पीसकर तैयार किया जाता है और यह बहुत पौष्टिक होता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन, मिनरल आदि तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों को दूर रखने में मददगार होते हैं। गेहूं के आटे में ग्लूटेन पाया जाता है जो कई लोगों के लिए नुकसानदायक है। लेकिन बादाम के आटे में बिल्कुल भी ग्लूटेन नहीं होता है।
बादाम का आटा बहुत फायदेमंद है तथा इसे अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपके लिए और फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि क्यों अपनी डाइट में बादाम का आटा शामिल करें।

पाचन रहे दुरुस्त
अगर आपको पाचन संबंधित कोई समस्या है तो आपको बादाम के आटे का पाचन करना चाहिए। बादाम का आटा पाचन के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें डायटरी फाइबर मौजूद होता है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इसके अलावा इसे खाने से डायरिया और कब्ज नहीं होती हैं।

वजन कम करता है
वजन कम करने के लिए बादाम के आटे को अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि बादाम के आटे में आपको सभी तरह के पोषक तत्व मिल जाते हैं जो दिनभर की एनर्जी बनाए रखते है। इसके सेवन से आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है और आपका वजन भी कम होता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
बादाम के आटे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। जो लोग जिम जाकर अपनी अच्छी मांसपेशियां बनाना चाहते हैं उन्हें भी गेहूं के आटे के बजाय बादाम का आटा खाना चाहिए।

दिमाग के लिए फायदेमंद
घर के बड़े-बूढ़ों को अक्सर आपने ये कहते हुए सुना होगा कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है, उसी तरह बादाम का आटा भी हमारे दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम के आटे के सेवन से आप अपने दिमाग की ग्रोथ दुगनी कर सकते हैं। दिमाग के अलावा यह हमारे आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

हड्डियां मजबूत बनती हैं
बादाम का आटा दूध से ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें दूध से अधिक मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह तीनों मिनरल हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है तथा उनके मजबूती को बढ़ाते हैं। अगर आपकी हड्डियां कमजोर है तो बादाम के आटे का सेवन करें।

सूपरफूड है बादाम का आटा
इसके सेवन से ये पूरे दिन हमें एनर्जी से लबरेज रखता है, हमें एनर्जेटिक रहने के लिए भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है, क्योंकि यहीं से हमें एनर्जी मिलती है। गेहूं के आटे में आपको उतनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट नहीं मिल पाता जितनी जरूरत होती है। इसके लिए आप बादाम के आटे को इस्तेमाल में ला सकते हैं। बादाम के आटे से हमें भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो हमें पूरा दिन एनर्जी से फुलफिल खता है।



Click it and Unblock the Notifications
