Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
आप भी ब्रेकफास्ट और लंच में देती है बच्चे को ब्रेड और जैम, जाने इसके साइडइफेक्ट्स
स्कूल जाने वाले कई बच्चों का ज्यादात्तर समय ब्रेकफास्ट ब्रेड और जैम होता है। आसानी से तैयार ब्रेड जैम न सिर्फ स्कूल टाइम पर पैरेंट्स का ब्रेकफास्ट बनाने में समय बचाती है बल्कि बच्चें भी इसे खाने में आनाकानी नहीं करते हैं। इसलिए कई भारतीय परिवारों में ब्रेड जैम फेवरेट ब्रेकफास्ट में शामिल हो गया है। ज्यादात्तर समय अपने बच्चों को ले आप ब्रेड-जैम इसलिए देती है क्योंकि अभी तक इससे होने वाले नुकसान के बारे में आप नहीं जानती हैं।
कई पैरेंट्स ब्रेकफास्ट और लंच में अपने बच्चों को जैम ब्रेड टोस्ट सर्व करते हैं, क्योंकि कई मांओं को टीवी विज्ञापन देखकर लगता है कि जैम फलों से बनकर तैयार होता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स होते हैं और यह बच्चों के लिए हेल्दी होती है। क्या आप भी इन सभी बातों को सच मानती हैं? आइए जानते हैं इसकी सच्चाई

नहीं होता है किसी तरह का न्यूट्रिशियन
हम में से कई लोग है जिन्हें लगता है कि जैम को फलों से तैयार किया जाता है। बता दें, जैम को बनाने के लिए फलों को उबाला जाता है। ऐसा करते समय इनमें पानी की मात्रा बहुत कम हो जाती है। इसके अलावा फलों में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। यहां तक की जिन फलों में विटामिन सी होता है जैम बनाते समय वो पूरी तरह नष्ट हो जाता है।

एक चम्मच जैम में 2 चम्मच चीनी का इस्तेमाल
दरअसल जैम में जरुरत से ज्यादा मीठे का इस्तेमला किया जाता है।
जो कि बच्चों की सेहत पर बुरा असर डालता है। दरअसल, बच्चों को जैम खाना बहुत पसंद होता है। जिस वजह से वो आए दिन इसका सेवन करने लगेत हैं। एक चम्मच जैम 2 चम्मच चीनी के बराबर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बच्चों में मोटापे के साथ-साथ दिल संबंधित परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा जैम खाने से हम जरूरत से ज्यादा कैलरी ले लेते हैं।

चीनी का अधिक इस्तेमाल
सिर्फ जैम ही नहीं केचअप और दूसरे प्रिजर्व्ड फूड में भी चीनी और आर्टिफिशयल स्वीटनर का अधिक मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। मीठा होने की वजह से बच्चें बहुत ज्यादा ही इन चीजों खाने की ये चीजें ब्रेन को झूठा संकेत देते हैं कि उनका पेट भरा हुआ है। ये ही कारण है कि आपका बच्चा खाना खाने में आना कानी करने लगता है।

मोटापे का खतरा
जो बच्चें नियमित तौर पर जैम का सेवन शुरु कर देते हैं। उन बच्चों में मोटापे के साथ-साथ हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि आप अधिक जैम खाकर अधिक कैलोरी का सेवन कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
