Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
लाल चावल खाने से दिल रहता है दुरुस्त, वजन घटाने में है मददगार
जो लोग अपनी सेहत को लेकर हमेशा अलर्ट रहते हैं वे अपने खानपान में हर चीज काफी सोच समझकर शामिल करते हैं। अगर हम चावल की बात करें तो बाज़ार में आजकल कई तरह की चावल की किस्में मौजूद हैं और अब लोग सामान्य चावल की बजाय लाल चावल खाना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनका मानना है कि लाल चावल में ज्यादा फाइबर और पोषक तत्व होते हैं. आपने कई तरके चावलों के नाम सुने होंगे और शायद खाए भी होंगे. लेकिन क्या आपने कभी लाल चावल खाया है? लाल चावल आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
यह आपको वजन घटाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने और डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि अधिकतर लोग सफेद चावल खाते हैं, जबकि सफेद चावल के बजाए आप चावल के कई स्वस्थ विकल्पों को अपना सकते हैं। जैसे काले, भूरे या फिर लाल चावल, यह आपको स्वाद के साथ सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।

कैंसर के खतरे को कम करता है
लाल चावल एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसे एंथोसाइएनिन्स भी कहते है। यह एंथोसाइएनिन्स गहरे बैंगनी और लाल रंग के फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं। यह शरीर में होने वाली जलन, एलर्जी व कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।

वजन घटाने में उपयोगी
लाल चावल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो कि पाचनतंत्र के लिए फायदेमंद है और इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। यह आपको मोटापे से बचाता है क्योंकि इसे खाने के बाद पेट देर तक भरा हुआ रहता है जिससे आप जरूरत से ज्यादा नहीं खाते। जब वजन घटाने की बात आती है तो घी, मक्खन के साथ चावल को भी हटा दिया जाता है। परन्तु फिट दिखने और वजन घटाने में रेड राइस का सेवन जरूरी है।

अस्थमा से लड़ने में सहायक
लाल चावल का नियमित सेवन अस्थमा से लड़ने में मदद कर सकता है। क्योंकि लाल चावल में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है और मैग्नीशियम की मात्रा शरीर के भीतर ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाती है, यह समग्र श्वसन प्रणाली के लिए अच्छा है।

मधुमेह से बचाव करता है
लाल चावल का लाल रंग इसमें पाए जाने वाले भरपूर लौह तत्व की वजह से होता है। यह चावल शरीर में इन्सुलिन और ब्लड शुगर को संतुलित करता है। इसके सेवन से डायबटीज-2 से बचाव होता है। लाल चावल में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए जो लोग चावल से परहेज कर रहे हैं, खासकर डायबिटीज रोगी, वह इस चावल का सेवन कर सकते हैं। यह फाइबर युक्त होने के साथ पाचन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।

दिल की बीमारियों को रखता है दूर
लाल चावल दिल को स्वस्थ रखने में भी मददगार होता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय रोग की संभावनाओं को कम करने में मदद करता है। कुछ अध्ययनों में भी कहा गया है कि लाल चावल खराब कोलेस्टॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
