Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
बुढ़ापे में जोड़ों के दर्द और तनाव से हो गए हैं परेशान, इन योगासन से पाएं राहत

बुजुर्गों में घुटनों, कंधों, कमर, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होना काफी आम हो जाता है। उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है। ऐसे में घर के बड़े बुजुर्गों को जॉइंट पैन होना आम बात है। उन्हें चलने फिरने, उठने-बैठने में काफी परेशानी का होती है। अगर आपको इन समस्याओं से छुटकारा पाना है तो आप योगासन का सहारा ले सकते हैं। योग आपके शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। ऐसे में बुजुर्ग लोग अपने डेली रूटीन में इन योगासन को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी।
1. ताड़ासन योग
ताड़ासन योग करने से आपके शरीर के ढांचे में सुधार होता है। यह आपके जांघों, एड़ियों, और हाथों को मजबूत करने में मदद करता है। बुजुर्ग लोगों का अक्सर पाचन क्रिया खराब रहता है। ऐसे में ये योगासन आपके पातन क्रिया को भी ठीक रखने का काम करता है। इस उम्र में खाली बैठे रहने के कारण बुजुर्गों में टेंशन, डिप्रेशन और तनाव की समस्या भी बनी रहती है। जिससे निपटने में ताड़ासन योग काफी फायदेमंद होता है।
कैसे करें ताड़ासन
* ताड़ासन योग करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाए और पैरों के बीच सामान्य दूरी बनाकर रखें।
* इसके बाद गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाते हुए अपनी हथेलियों को आपस में जोड़ लें।
* इसके बाद अपने हाथों को सीधा रखते हुए एड़ी उठाते हुए अपनी बॉडी को स्ट्रेच करें।
* 10 से 15 सैकेंड के लिए इस पॉजिशन में बने रहें, और सांस लेने छोड़ने की प्रक्रिया जारी रखें।
* इस योगासन की प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं।
2. बाधा कोणासन
बाधा कोणासन करने से आपके जांघों और घुटनों को मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं इसे करने से आपकी पाचन क्रिया भी स्ट्रॉन्ग बनी रहती है। बुजुर्गों के तनाव और थकान को कम करने में भी ये योगासन काफी मददगार है। बाधा कोणासन आपके पुराने से पुराने कमर दर्द में भी राहत देने में फायदेमंद है।
कैसे करें बाधा कोणासन -
* बाधा कोणासन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर अपनी कमर सीधी करके बैठ जाएं और अपने पैरों को खोलकर बाहर की तरफ फैलाएं।
* अब सांस बाहर की ओर छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ते हुए दोनों एड़ियों को एक साथ मोड़े।
* इसके बाद अपने हाथ के अंगूठे और पहली अंगुली की मदद से पैर के अंगूठे को पकड़े।
* इस योगासन को करने के लिए इस बात को ध्यान में रखें कि कभी भी अपने घुटनों को जमीन से छूने के लिए दबाव न डालें।
* इस पोजिशन में 1 से 5 मिनट तक बने रहें। इसके बाद सांस खींचते हुए घुटनों को वापस धीरे-धीरे सीधा करें।
3. शवासन योग
शवासन करने से आपके शरीर को रिलैक्स करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस योगासन को करने से आप तनाव मुक्त महसुस करते हैं। शवासन योग को करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल मे रहता है। बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर अक्सर हाई या लो रहता है। इसलिए उन्हें ये योगासन करना चाहिए। इसे करने में आपको किसी तरह की मुश्किल का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
कैसे करें शवासन योग
* शवासन योग करने के लिए सबसे पहले आप योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। इस दौरान आप अपने सिर के नीचे कोई भी तकिया न रखें।
* अब अपनी आंखें बंद करके दोनों पैरों को अलग-अलग कर लें और रिलैक्स हो जाएं।
* इसके बाद आपके हाथ शरीर के साथ ही हों लेकिन थोड़ी दूर पर रखें हों। साथ ही आप अपनी हथेलियों को खुला और ऊपर की ओर रखें।
* अब मन में किसी तरह के ख्याल को आने से रोके और सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया जारी रखें। लेकिन अगर आपको नींद आने लगे तो सांस लेने छोड़ने की गति तेज कर दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
