Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
एक्सरसाइज करते समय चोटों से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

एक्सरसाइज करना आपके बॉडी को हेल्दी रखने का सबसे बेस्ट तरीका है, कई लोग खुद को हेल्दी रखने के लिए सुबह-सुबह एक्सरसाइज करते हैं, और जिम भी जॉइन करते हैं। सब अपने फिट रहने के लिए अपने अलग-अलग तरीकों को चुनते हैं। लेकिन कभी-कभी अगर आप एक्सरसाइज करने के सही तरीकों को नहीं जानते हैं, तो आपका एक्सरसाइज का तरीका आपको चोट भी पहुंचा सकता है। एक्सरसाइज के दौरान चोट लगना, खिंचाव होना या मांसपेशियों में खिंचाव होने से शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अगर आप एक्सरसाइज का सही तरीका नहीं जानते हैं, तो आप एक्सरसाइज करने से पहले इन टिप्स और ट्रिक्स को जान लें। ताकि किसी भी तरह के चोट लगने से आप खुद को बचा सकें।

रोज करें अलग-अलग एक्सरसाइज
हर दिन आप एक जैसी एक्सरसाइज ना करें। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने डेली एक्सरासइज रूटिन में अलग-अलग एक्सरसाइज को शामिल करें। एक दिन अगर आपने योग किया है तो अगले दिन वॉक पर जाएं। अगर आज वेट लिफ्टिंग की है, तो अगले दिन स्विमिंग करें। ऐसा करने से आपको एक्सरसाइज करने में मजा भी आएगा।

एक्सरसाइज से जरूर लें ब्रेक
हफ्ते के हर दिन एक्सरसाइज करने से बचें। कम से कम एक दिन अपनी शरीर को एक्सरसाइज से आराम जरूर दें। मेहनत और एक्सरसाइज से बचने के लिए आप अपनी मांसपेशियों को एक या दो दिन का आराम जरूर दें। अगर आपने अभी अभी एक्सरसाइज करनी शुरू ही की है, तो हफ्ते में 2 से 3 बार एक्सरसाइज करें। इसके बाद धीरे-धीरे अपने एक्सरसाइज के समय सीमा को बढ़ाएं। एक्सरसाइज को करते समय आपको किसी तरह का तनाव महसूस ना होने दें।

खाली पेट न करें एक्सरसाइज
कई लोगों का मानना है कि खाली पेट एक्सरसाइज करना सेहत के लिए अच्छा होता है। जिसके कारण सुबह नाश्ता किए बिना ही वो वर्कआउट करते हैं। लेकिन किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से पहले एक केला या कोई अन्य फल जरूर खाएं। क्योकि खाली पेट एक्सरसाइज करने से आपको चक्कर भी आ सकता है। और एक्सरसाइज करते समय आपमें एनर्जी की कमी भी हो सकती है।

वार्म अप है जरूरी
अगर आप एक्सरसाइज करते समय अपनी मांसपेशियों में खिंचाव, तनाव महसूस करते हैं, तो जरूरी है कि एक्सरसाइज शुरू करने से पहले आप 10 से 15 मिनट का वार्म अप जरूर करें। अपने वार्म अप एक्सरसाइज में आप कार्डियो और स्ट्रेचिंग को शामिल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications