Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
सर्दियों के मौसम में घी खाने के हैं बेमिसाल फायदे, अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल

सर्दी का मौसम शुरू होते ही लोगों ने अपनी डाइट में बदलाव करना शुरू कर दिया है। इस मौसम में कई लोग घी का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग घी खाने से बचते हैं, क्योकि उन्हें ऐसा लगता है कि घी खाने से उनकी चर्बी बढ़ जाएगी, वो मोटे हो जाएंगे। लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। किसी भी चीज को सीमा से अधिक खाने से उसका नुकसान तो होता ही है। लेकिन ठंड के मौसम में घी का सेवन करने से ना सिर्फ आपके स्वाद में बढ़ोत्तरी होती है, बल्कि ये आपके सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। घी में हेल्दी फैट होने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने की क्षमता भी मौजूद होती है।
घी खाने से शरीर को ताकत मिलती है। ये आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये आपकी याद्दाश्त बढ़ाने में भी काफी मददगार होता है। स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने मे भी घी लाभकारी है। अगर आपको ठंड के मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या है तो आप इसका इलाज घी की मदद से भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में घी खाने के और क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
विंटर सीजन में देशी घी खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है। घी में मौजूद हाई स्मोक पॉइंट ठंड के मौसम में इसमें खाना पकाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसका स्वाद और खुशबू खाने के स्वादों को दोगुना कर देते है। आप गर्म रोटी पर भी घी लगा कर खा सकते हैं।
घी आपके आंतों की सेहत के साथ पाचन में भी सुधार करने में मदद करता है। घी में मौजूद पोषक तत्व गैस्ट्रिक जूस पाचन को दुरुस्त बनाता है। गैस्ट्रिक जूस में एंजाइम होते हैं, जो भोजन को साधारण यौगिकों में तोड़ने में मदद करते हैं। जब भी आप गर्मा-गर्म रोटी खाएं तो एक छोटा चम्मच घी जरूर अपने खाने में शामिल कर लें। इसे खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
सर्दी के मौसम में लोग खांसी, जुकाम के कारण बहुत ज्यादा परेशान होते हैं। घर से बाहर ठंडी हवा के कारण बुखार होने लगता है। नाक बहनी आम बात हो जाती है। घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो सर्दी-खांसी को ठीक करने में काफी प्रभावी होते हैं। ऐसे में आप अपनी नाक में कुछ बूंदें शुद्ध गाय के घी को हल्का गर्म करके डाले। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
सर्दी के मौसम में सर्द हवा के कारण अक्सर स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान होने लगता है। स्किन ड्राई और डल हो जाती है। ऐसे में घी एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। जब आप स्किन पर घी लगाते हैं तो यह स्किन की झिल्लियों यानी स्किन मेंब्रेंस को अंदर-बाहर दोनों तरफ से नमी देता है। घी आवश्यक फैट से बना होता है, जो स्किन को मुलायम, नर्म, स्मूद बनाने में मदद करता है। साथ ही बालों में घी लगाने से ड्राई स्कैल्प और बालों को भी नमी मिलती है।
घी के बेमिसाल लाभों का फायदा उठाने के लिए आप इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप गर्मा गर्म रोटी पर घी लगाकर खा सकते हैं। सब्जियों को बनाने के लिए भी आप रिफाइंड ऑयल के स्थान पर घी का यूज कर सकते हैं। सब्जियों को घी में स्टर फ्राई करके खाएं। मक्खन की जगह आप ब्रेड सेकने के लिए भीघी का यूज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
