Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
सर्दियों में पोटैशियम रिच फूड खाने से इम्यूनिटी होती है मजबूत, हेल्थ बेनिफिट्स की तो पूरी लिस्ट है यहां
ठंड ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिये हैं, और इसके साथ ही आप ने सर्दियों के मौसम में आने वाली सब्जियां और फल खाने भी शुरू कर दिये होंगे। लेकिन क्या आप अपनी डाइट में पर्याप्त पोटेशियम ले रहे हैं या नहीं ? क्योंकि पोटेशियम आपके स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कैल्शियम और सोडियम की तरह, पोटैशियम भी एक मिनरल है जो कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। अपनी डाइट में पोटैशियम का सही इनटेक लेना काफी जरूरी है। इससे आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में मदद मिलती है। इसलिए पोटैशियम युक्त खानपान का भरपूर सेवन करना जरूरी है।

सर्दियों में कई ताजे फल और सब्जियां पोटेशियम से भरपूर होती हैं-
केले, संतरे, शहद, खुबानी, अंगूर (कुछ सूखे मेवे, जैसे प्रून, किशमिश और खजूर में भी हाई पोटेशियम होता है।
पालक
पकी हुई ब्रोकोली
मटर
पत्तेदार साग
पोटैशियम से भरपूर होते हैं।
फलों के रस में भी भरपूर मात्रा मों पोटैशियम पाया जाता है-
संतरे का रस
टमाटर का रस
खुबानी का रस
अंगूर का रस
वहीं इन सब के साथ ही कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध और दही में हाई पोटेशियम होता है। कुछ मछलियों में पोटेशियम पाया जाता है। जैसे कि टूना, हैलबट, सीओडी, ट्राउट, रॉकफिश में अच्छी मात्रा में पोटेशियम होता है।

आपके शरीर को कितनी मात्रा में पोटेशियम की जरूरत होती है ?
महिलाओं को डेली 2,600mg और पुरुषों को 3,400mg पोटैशियम इनटेक लेना चाहिए।
अगर आपके गुर्दे सही वर्क नहीं करते तो आपके शरीर में बहुत अधिक पोटेशियम रह सकता है, जिससे तंत्रिका और मांसपेशियों की समस्या हो सकती है। अगर आपको गुर्दे की बीमारी है तो पोटेशियम डाइट लेने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

आपके शरीर को पोटेशियम की जरूरत क्यों ?
ये आपके ब्लड शुगर लेवल को बनाकर रखता है।
आपके गुर्दे की सहायता से, पोटेशियम आपके मूत्र के माध्यम से आपके शरीर से अतिरिक्त सोडियम को निकालने में मदद करता है। क्योंकि बहुत अधिक सोडियम हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।

आपके शरीर को पोटेशियम की जरूरत क्यों ?
पोटेशियम आपके ब्लड वेसेल्ड को आराम या लूस होने में मदद करता है। जब वे बहुत तनावग्रस्त हती है।
ये हार्ट रिलेटेड प्रॉबलम से बचाव करता है।
मांसपेशियों के पर्याप्त पोटेशियम की भी जरूरत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
