Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
हाइट बढ़ने की उम्र निकल गई है तो क्या, इन टिप्स की मदद से बढ़ाएं कुछ इंचेस
हाइट बढ़ने की भी एक उम्र होती है। छोटे बच्चे बहुत तेजी से ग्रो करते हैं और उनकी हाइट लगातार बढ़ती है। दरअसल, आपकी हाइट बढ़ाने में कई कारक जिम्मेदार होते हैं। बता दें कि आपकी लंबाई का लगभग 60 से 80 प्रतिशत हिस्सा आपके जीन का होता है और इसे नियंत्रित करना आपके हाथ में नहीं होता, लेकिन अन्य कारकों को नियंत्रित किया जा सकता है और इस तरह हाइट को कुछ हद तक बढ़ाया जा सकता है।
बता दें कि 1 साल से लेकर प्यूबर्टी तक, ज्यादातर लोग हर साल 2 इंच लम्बे हो जाते हैं। वहीं प्यूबर्टी के बाद और 18 वर्ष की आयु तक पहुंचने तक हाइट 4 प्रतिशत की दर से बढ़ती है। लेकिन इसके बाद हाइट का बढ़ना या तो बहुत स्लो हो जाता है या फिर पूरी तरह से रूक जाता है। हो सकता है कि आप भी अपनी हाइट को कुछ इंच बढ़ाना चाहते हों, लेकिन आपको कुछ समझ ना आ रहा हो। तो आप इसके लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

लें बैलेंस्ड डाइट
हमारे शरीर के विकास में खान-पान का एक बहुत बड़ा रोल होता है। अगर व्यक्ति अपनी दिनचर्या में बैलेंस्ड डाइट लेता है तो इससे उसके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन और खनिज मिलते हैं। यह ना केवल आपको अधिक हेल्दी बनाता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। इतना ही नहीं, इससे आपकी हाइट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए, अपने आहार में ताजे फल, सब्जियां, मछली, साबुत अनाज और डेयरी जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें। यह आपकी हड्डियों को मजबूत करने और आपकी विकास क्षमता को अधिकतम करने में मदद मिल सकती है।

जरूर करें एक्सरसाइज
कुछ लोग एक्सरसाइज को केवल वेट लॉस के लिए जरूरी मानते हैं। लेकिन व्यायाम करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि व्यायाम आपकी हाइट को भी बढ़ाने में मदद कर सकता है। दरअसल, नियमित व्यायाम आपके स्वास्थ्य में सुधार करता है, आपकी मांसपेशियों, हड्डियों को मजबूत करता है और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है। आप अपनी हाइट को कुछ इंच बढ़ाने के लिए योग, रस्सी कूदना और साइकिल चलाना आदि कई तरह की एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

बॉडी पॉश्चर पर दें ध्यान
यह एक छोटा सा टिप है, लेकिन आपके बेहद काम आ सकता है। दरअसल, सही बॉडी पॉश्चर भी आपकी हाइट को अधिक दिखाने में मदद करते हैं। झुके हुए कंधे, टेक्स्ट नेक और कर्व्ड स्पाइन आपके लुक को आपकी वास्तविक ऊंचाई से कुछ इंच छोटा बना सकते हैं। यदि आप समय रहते अपने बॉडी पॉश्चर को सही नहीं करते हैं तो इससे कुछ समय बाद आपकी बॉडी का पॉश्चर ही ऐसा हो जाएगा और आपकी हाइट कम लगेगी। इतना ही नहीं, इससे आपको गर्दन और पीठ में भी दर्द होगा। इसलिए, अपने लैपटॉप पर काम करते समय या अपने फोन पर स्क्रॉल करते समय अपने बॉडी पॉश्चर पर विशेष ध्यान दें। साथ ही साथ अगर आपको लंबे समय तक बैठना पड़ता है तो बीच-बीच में ब्रेक लेना और कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना अच्छा विचार हो सकता है।

नींद भी है जरूरी
कुछ लोग अपने काम में इतने मसरूफ हो जाते हैं कि उन्हें सोने और जागने के समय का ख्याल ही नहीं रहता। लेकिन जरूरत से ज्यादा काम करने से आपकी नींद की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं, देर रात तक काम करने से आपका स्लीप साइकल चेंज हो जाता है। एक बार जब आपका स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ जाता है तो यह आपकी हाइट को प्रभावित करेगा, खासकर किशोरावस्था में। जब आप सोते हैं तो आपका शरीर ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (एचजीएच) रिलीज करता है। लेकिन, जब आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं, तो इस हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है। किशोरों की तुलना में शिशुओं को अधिक नींद की आवश्यकता होती है। जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, वह कम सोना शुरू करते हैं। इसलिए, फिट और स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेने की कोशिश करें।

सप्लीमेंट्स की लें मदद
हम जो भी खाते हैं, वह विटामिन और खनिजों के एक सोर्स के रूप में काम करते हैं, जो हमें बढ़ने और स्वस्थ रहने में मदद करता है। लेकिन कभी-कभी भोजन आपको आपके शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व प्रदान नहीं कर पाता है। इसलिए, आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, आप अपने आहार में सप्लीमेंट्स भी शामिल किए जा सकते हैं। कुछ लोगों के लिए, सप्लीमेंट ऊंचाई बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन किसी भी सप्लीमेंट्स को कभी भी खुद से शुरू ना करें, बल्कि इसके लिए पहले किसी डायटीशियन या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
