Latest Updates
-
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कैटरीना कैफ की सास नाश्ते में खिलाती हैं शकरकंदी, स्वास्थ्य के लिए है काफी फायदेमंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने साल 2021 नवबंर में एक्टर विक्की कौशल के साथ सात फैरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। अब उन्होने अपनी सासु मां वीना कौशल के साथ अपने संबंध को साझा किया है। कैटरीना कैफ ने हाल ही में बताया कि, जब वो शादी के बाद अपने ससुराल गई तो विक्की कौशल की मां वीना कौशल ने उनसे परांठें खाने को कहा, जिसे कैटरीना सिर्फ नाम के लिए खाती थी। क्योकिन कैटरीना कैफ अपना फिगर मेनटेन करने के लिए अलग डाइट लेती हैं। और आलू के परांठे उनके लिए काफी हैवी हो जाते है। ऐसे में उनकी सास वीना कौशल ने उनके लिए शकरकंदी से बनी डीश तैयार करना शुरू कर दिया।
द कपिल शर्मा शो में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने खुलासा करते हुए कहा कि, "शुरुआत में, मम्मीजी मुझसे परांठे खाने के लिए कहती थीं, मैं डाइट पर थीं इसलिए में एक दो बाइट ही खाती थी। लेकिन अब जब मम्मी जी को पता है कि मैं हैवी डाइट नहीं लेती, तो उन्होने मेरे लिए शकरकंदी बनाना शुरू कर दिया। अब जब हमने अपनी शादी को लगभग एक साल पूरा कर लिया है, तो मम्मीजी अब मेरे लिए शकरकंदी तैयार करती हैं,"
डाइट स्पेशलिस्ट्स का मानना है कि अच्छे कारणों से स्टार्च वाले कंद को सुपरफूड माना जाता है। इसके कलर और मीठे स्वाद की वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी को शकरकंडी खाना बहुत पसंद होता है। शकरकंदी नेचुरल हेल्थ को बढ़ावा देने वाले कंपाउंड का एक अच्छा स्रोत है। वजन घटाने के लिए भी ये एक अच्छा विकल्प है। इसी के साथ स्पेशलिस्ट्स इसे आपके डाइट प्लान में एक अच्छे ऑप्शन के तौर पर क्यों देखते हैं, आइए जानते हैं।
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स
खाना खाने के बाद ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड सुगर लेवल में बढ़ोत्तरी को दिखाता है। हाई जीआई खाद्य पदार्थों को खाने से इंसुलिन प्रतिरोध होता है, और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है। शकरकंदी खाने में मीठा होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, लेकिन इसके बाद भी इसका जीआई कम होता है। इसलिए ये ब्लड शुर के लेवल में कम स्पाइक का कारण बनता है।
हाई फाइबर कंटेंट
शकरकंदी कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर है। इसमें मौजूद फाइबर सामग्री चिपचिपा घुलनशील फाइबर है, जो पाचन तंत्र में स्थिरता बनाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से ये आपके पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। फाइबर बल्ड शुगर के स्तर को मेनेज करने, आंत के हेल्थ को भी बढ़ावा देने में मदद करता है और आपके पाचन क्रिया को सही रखता है। वजन घटाने वाले लोग अपने डाइट प्लन में इसे जोड़ सकते हैं।
वेट मैनेजमेंट
शकरकंदी में मौजूद फाइबर आपका वजन घटाने में मदद करता है। इसे खाने से आपको भूख कम लगती है। पेट भरने के बाद भी आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं। जिससे आपको वजन कम करने में मदद करता है।
पानी की मात्रा से भरपूर
शकरकंदी में मौजूद पानी की मात्रा आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। शकरकंदी में पानी की मात्रा शरीर की चयापचय सिस्टम को एक अच्छी शुरूआत देती है। हाइड्रेशन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, और शरीर की कोशिकाओं में फेट के संचय को कम करने में अहम भूमिका भी निभाता है।
कई बीमारियों का इलाज
शकरकंदी एंटीऑक्सिडेंट का भंडार है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से डायबिटीज, कैंसर समेत अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
