Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: निर्जला एकादशी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से दें अपनों को बधाई -
Summer Special Thick Mango Lassi Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रीमी और गाढ़ी लस्सी -
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगा बड़ा सरप्राइज -
Nirajala Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं -
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल
पपीता या आम : जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद
गर्मी के मौसम में आम सबसे अधिक खाए जाने वाले फलों में से एक है। हालांकि, आम के अलावा लोग पपीता खाना भी काफी पसंद करते हैं। पपीते की खासियत यह होती है कि यह हर मौसम में अवेलेबल होता है और इसलिए इसकी खपत सालभर तक होती है। यह देखने में आता है कि अधिकतर लोग पपीता और आम दोनों के पोषक तत्वों को एकसमान समझते हैं और इसलिए उन्हें लगता है कि किसी एक का सेवन करना भी उनके लिए पयार्प्त है। हालांकि, आम और पपीता स्वाद, बनावट, रंग, गंध और पोषण सामग्री सहित व्यावहारिक रूप से हर तरह से भिन्न होते हैं।
आम पपीते से छोटे होते हैं, जिनमें पीले, लाल और हरे रंग की स्किन होती है और एक बड़ा बीज होता है। जबकि पपीते में चमकीले पीले-हरे रंग का बाहरी आवरण होता है और इसके भीतर कई काले रंग के बीज होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पपीते व आम के बीच के मुख्य अंतर के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप यह आसानी से समझ पाएंगे कि आपके लिए कौन सा फल अधिक बेहतर रहेगा-

किन-किन तरीकों से खा सकते हैं आम और पपीता
आम एक लोकप्रिय फल है जो पूरी दुनिया में कई प्रकारों में पाया जा सकता है। खासतौर से, गर्मी के मौसम में आम को यूं ही खाने के साथ-साथ अचार, आम पन्ना, मिठाईयां और स्मूदी या शेक आदि के रूप में सेवन किया जाता है।
वहीं, पपीता, एक उष्णकटिबंधीय फल है, जो पूरे वर्ष मिलता है। इसे लोग यूं ही खाते हैं या फिर सॉस और स्मूदी में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

पपीते से आम किस तरह अधिक लाभदायक है?
आम और पपीते में औषधीय गुण होते हैं जो कई तरह की बीमारियों को ठीक कर सकते हैं। आम और पपीते में लगभग एक जैसे पोषक तत्व होते हैं, हालांकि आम अतिरिक्त लाभ प्रदान करते हैं। मसलन-
• गर्भवती महिलाएं आम खा सकती हैं, जो शिशु को पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान पपीता खाने के लिए अधिक स्वस्थ नहीं माना जाता है।
• आम में पपीते की तुलना में अधिक कैलोरी होती है, चाहे वे फ्रोजन हों, डिब्बाबंद हों या सूखे हों। जबकि, पपीते में आम की तुलना में कुछ कम पोषक तत्व होते हैं और इनमें पानी अधिक होता है।
• कुछ लोगों को पपीते का सेवन करने पर स्किन इरिटेशन व एलर्जी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
• आम का सेवन दिन में किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में ही, लेकिन पपीते का सेवन कभी भी नहीं किया जा सकता है। पपीते का सेवन भोजन के बाद या रात में नहीं करना चाहिए।

आम के पोषक तत्व
आम में विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, और इनमें विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन बी6, विटामिन बी9, विटामिन के और विटामिन ई भी कम या उचित मात्रा में होते हैं। आम में प्रोटीन, फाइबर, चीनी और कार्ब्स भी शामिल होते हैं, ये सभी शरीर को वह ऊर्जा प्रदान करते हैं जिसकी उसे दिन भर में जरूरत होती है।
आम में मौजूद मिनरल्स सोडियम, पोटैशियम, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम, फॉस्फोरस और मैंगनीज हैं। आम में पाए जाने वाले लाइकोपीन, ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन, कोलीन और मैंगिफ़ेरिन सभी एंटीऑक्सिडेंट या एंजाइम हैं।



Click it and Unblock the Notifications