Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
गर्मियों में ज्यादा आम खाने से हो सकती है दिक्कतें, जानें आम खाने का सही तरीका और कब खाएं
आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता. गर्मियों के मौसम में आने वाले इस फल की दीवानगी लोगों को खूब रहती है। भारत में कई तरह के आम बाज़ार में मिलते हैं लेकिन अल्फांसो, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, तोतापुरी जैसे कुछ आम सबसे मशहूर हैं। आम की कोई भी किस्म खाओ, इसके ढेर सारे विटामिन और पोषक तत्व आपको मिलते हैं। ख़ासतौर पर, ये विटामिन ए का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है। आम रसीला और मीठा फल होता है, लोग इसे इतना पसंद करते हैं कि कई बार जरूरत से ज्यादा भी खा लेते हैं। बस यहीं सारी समस्याएं शुरू होती है।
आम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे ज्यादा खाने से मुंह और शरीर में फोड़े-फुंसियां भी हो सकती है। आइए जानते है कि एक दिन में कितने आम खाने चाहिए और आम खाने का सही तरीका।

ज्यादा आम न खाएं
आम को जल्दी पकाने के लिए कारोबारी उसमें कैल्शियम कार्बाइड मिला देते हैं। इस केमिकल से सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं। आप आम खाते हुए भले ही उसे पानी से धो लेते होंगे, लेकिन इतने भर से इस केमिकल का असर खत्म नहीं होता। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि ज्यादा मात्रा में आम न खाएं। कम मात्रा में ये केमिकल आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता, जितना ज्यादा मात्रा में होने पर पहुंचा सकता है।

सीमित मात्रा में खाएं
आम में दूसरे फलों की तुलना में अधिक मीठापन होता है इसलिए इसे आपको सीमित सीमित मात्रा में कम से कम 1 कप तक आम रोज अपने डायट में शामिल करना चाहिए।

जानें इसे खाने का सही तरीका
पोटैशियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे तत्वों से भरपूर आम को भोजन से 1 घंटा पहले या बाद में इसका सेवन करें तो बेहतर होगा। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके कारण दूध मिलाकर इसका जूस बनाया जाता है और इस तरह से यह अधिक लाभदायक होता है, इसलिए इस फल को खाने का सही समय ध्यान में रखें।

कब खाना चाहिए आम
आम को सुबह के नाश्ते के समय, दोपहर के लंच के बाद खाना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह खाने से शरीर में एनर्जी व ताजगी आती है जबकि दोपहर में लंच के बद खाने से भोजन पचने में सहायक होता है। लेकिन यदि आप रात को सोने से पहले आम खाते हैं तो आपको फौरन ये आदत छोड़ देनी चाहिए क्योंकि इससे आपकी पाचन शक्ति खराब हो जाती है।

वजन बढ़ा सकता है आम
एक मध्यम आकार के आम में 135 कैलोरीज पाई जाती है। बहुत ज्यादा आम खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप बिल्कुल आम न खाएं। आम कम मात्रा में खाएं। जब आम खाएं तो ध्यान रखें कि डायट में ज्यादा कैलोरी वाली कोई और चीज न हो।



Click it and Unblock the Notifications
