Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
वीगन डाइट फॉलो करने के बाद भी नहीं कम हो रहा वजन, कहीं ये वजह तो नहीं

आज के समय में प्लांट-बेस्ड डाइट दुनिया भर में तेजी से मशहूर हो रहा है। वजन घटाने और अपनी एनर्जी बढ़ाने के साथ कई कारणों से लोग प्लांट बेस्ड डाइट पर तेजी से स्विच कर रहे हैं। लेकिन प्लांट बेस्ड फूड यानि वीगन डाइट फॉलो करने के बाद भी सभी लोग जल्द वजन कम करने का अनुभव नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों को लगता है कि वीगन डाइट फॉलो करने से वो जल्दी पतले हो जाएंगे। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है जो सोचते हैं कि वीगन डाइट अपनाने से जल्दी वेट लॉस हो जाता है। लेकिन ऐसा वो अनुभव नहीं कर पा रहे हैं तो आइए जानते हैं वीगन डाइट फॉलो करने के बाद भी वजन कम न होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
वीगन डाइट के बाद भी क्यों नहीं कम हो रहा वजन?
1. ज्यादा खाना
वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी खुराक में कटौती करें। आपको कम से कम 15 से 20 दिन तक अपने खाने की मात्रा को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। ताकि आपके वजन में बदलाव देखा जा सकें। जब आप वीगन डाइट पर स्विच करते है तो आपकी डाइट से हाई-कैलोरी खाद्य पदार्थ खत्म हो जाते हैं, लेकिन आपकी खुराक ज्यादा बढ़ सकती है। जिसके कारण आप वजन कम होने का अनुभव नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप कोशिश करें की अपनी भूख से कम खाना खाएं।
2. प्रोटीन न खाना
प्रोटीन न केवल मांसपेशियों के निर्माण और फेट कम करने में मदद करता है, बल्कि यह एक जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट भी है जिसे हमारे शरीर को कुछ शारीरिक कार्यों को करने के लिए दैनिक आधार पर लेना आवश्यकता होता है। इसके अलावा, वजन कम करते समय प्रोटीन को डाइट में शामिल करने का महत्व बढ़ जाता है क्योंकि यह हानिकारक विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करता है। जिसके कारण आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
3. बाहर का ज्यादा खाना
वीगन डाइट फॉलो करने के बावजूद भी कई लोग बाहर का ज्यादा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आपका कैलोरी पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है और आप बार-बार जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। अगर आप वीगन डाइट के साथ वजन कम करने की सोच रहे हैं तो कोशिश करें की बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
4. एक्सरसाइज ना करना
सिर्फ फूड चेज करने या कम खाने से ही आपका वजन नहीं घटता है। आपको अपने रूटीन में सही डाइट के साथ एक्सरसाइज भी शामिल करनी जरूरी होती है। लॉ कैलोरी फूड के साथ एक्सरसाइड वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। एक्सरसाइज न केवल कैलोरी जलाने में आपकी मदद करता है बल्कि चयापचय को भी बढ़ाता है जो आपके शरीर में परिवर्तन के लिए बहुत जरूरी है। वजन कम करने के लिए जीतना जरूरी कम खाना है उतना ही पसीना बहाना भी है। इसलिए आप अपने रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।
5. माइंड हिडन कैलोरी
वजन कम करने के दौरान आप अपने खाने में क्या शामिल कर रहे हैं ये बहुत मायने रखता है। वीगन डाइट में कई बार हम अपनी सब्जियों को फ्राई करने के लिए जिस ऑयल और मसालों का यूज करते हैं, वो भी आपक वजन पर अपना प्रभाव छोड़ता है। इसलिए आप अपनी डाइट में हिडन कैलोरी को शामिल करने से बचें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
