Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
सिलबट्टा या मिक्सर ग्राइंडर: जानें किसमें चटनी या मसाला पीसने से सेहत को मिलता है ज्यादा फायदा
पहले घरों में चटनी या मसाला पीसने के लिए सिलबट्टे का इस्तेमाल किया जाता था। गांवों में और घर के बुजुर्ग आज भी खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए सिलबट्टे का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बदलते समय के साथ ही भारतीय रसोईयों में सिलबट्टे की जगह मिक्सर ने ले ली है। मिक्सर में दो मिनट में हर चीज आसानी से तैयार हो जाती हैं। लेकिन क्या आप आप जानते हैं खाना बनाने के दौरान चाहे मसाला पीसना हो या फिर चटनी तैयार करनी हो तो इसके लिए मिक्सर से ज्यादा सिलबट्टे को फायदेमंद माना जाता हैं। डायटिशियन और न्यूट्रिशियन का भी ये ही मानना हैं। आइए जानते हैं कि भारतीय रसोई में भोजन के लिए सिलबट्टे पर मसाले पीसने से कैसे वो हमारे सेहत और स्वाद में जान फूंक देते हैं।

भूख बढ़ाएं
जिन्हें भूख नहीं लगने की समस्या रहती है, उनके लिए सिलबट्टे पर पिसे मसाले और चटनी भूख बढ़ाने का काम करते हैं। सिलबट्टे पर पिसे मसालों की खुशबू काफी देर तक रहती है। यह सुगंध नाक के जरिए दिमाग तक पहुंचकर खाने के लिए भूख को बढ़ाती है, जबकि मिक्सर में पिसे मसालों के साथ ऐसा नहीं होता है।

भोजन का स्वाद निखरकर आता है
सिलबट्टे पर पिसे मसालों की जो खासियत है वो है इसका लंबा चलने वाला स्वाद। इसमें पीसे मसालों को जब सब्जी में डाला जाता हैं, तो खाने का स्वाद निखकर आता हैं। मिक्सर की ब्लेड की वजह से मसालों का स्वाद में परिवर्तन आ जाता है। जैसे कि ग्राइंडर में पिसे लहुसन के स्वाद में अक्सर कड़वापन पाया जाता है इसमें पीसी पुदीने की चटनी की गंध भी बदल जाती है।

मसालों में गर्मी कम होती है
सिलबट्टे पर पिसे मसाले की सबसे खास बात यह है कि इससे पीसे मसालों में हीट जेनेरेट यानी मसालों की गर्माहट चली जाती है। अक्सर लोगों का मानना होता है कि ज्यादा मसाले नहीं खाने चाहिए क्योंकि ये बहुत गर्म करते हैं। कुछ तो मसालों की तासीर गर्म होती है और कुछ मिक्सर में पीसने की वजह से भी इसकी प्रकृति गर्म हो जाती है। ऐसे में अगर मसालों को सिलबट्टे पर पीसा जाए, तो ये शरीर में गर्मी पैदा नहीं करेंगे।

हाथों की एक्सरसाइज के लिए अच्छा
सिलबट्टे पर मसाला पीसने के दौरान हाथों को बहुत मशक्कत करनी पड़ती हैं। इससे हाथों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। वहीं मसाले या चटनी पीसने के दौरान जिस पॉश्चर में बैठते हैं, उससे पेट पर प्रेशर पड़ता है और पेट अंदर की तरफ दबता है। सिलबट्टे पर नियमित मसाले पीसते रहने से पेट और जांघों के आस-पास की चर्बी जमा नहीं होती है।



Click it and Unblock the Notifications
