Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
गर्मियों में तरबूज और खरबूज के सूप पीकर डिहाइड्रेशन से रहें दूर, पेट भी रहेगा कूल
गर्मियों ने अभी से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है और अब वक्त है कि आप अपनी डाइट में ऐसी कुछ चीजों को शामिल करें, जो आपको ठंडा रखने में मदद करे। आमतौर पर, इस मौसम में अधिक से अधिक फल, सब्जियों, दूध, दही व छाछ आदि को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर के तापमान को बनाए रखा जा सके। हालांकि, कुछ लोगों को सलाद आदि खाना काफी बोरिंग लगता है। ऐसे में आप डिफरेंट तरह के सूप को अपनी डाइट में शामिल करें। जी हां, सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन यह कोल्ड सूप गर्मियों के दिनों के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
हम सभी जानते हैं कि सूप आमतौर पर गर्म होते हैं और इन्हें अमूमन सर्दियों में पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन गर्मियों के दिनों के लिए आप कोल्ड सूप पी सकते हैं। यह कोल्ड सूप ना केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि आपके पेट को ठंडा रखते हैं। आज हम आपके लिए कुछ आसानी से बनने वाले कोल्ड सूप की रेसिपी लेकर आए हैं-

खीरे का सूप
गर्मी के दिनो में खीरे को सलाद में शामिल किया जाता है। यह आसानी से मार्केट में अवेलेबल है। लेकिन अगर आप खीरे को सलाद के रूप में खा खाकर बोर हो गए हैं तो ऐसे में आप उसे एक ट्विस्ट के साथ अपनी डाइट में शामिल करें। आप खीरा व कुछ आसान इंग्रीडिएंट्स की मदद से खीरे का सूप बना सकते हैं। यह महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा।

तरबूज का सूप
गर्मी के मौसम में तरबूज पेट को ठंडा रखता है। आप चाहें तो तरबूज की प्यूरी और पुदीने की मदद से एक कोल्ड सूप को तैयार कर सकती हैं। ंयहां तक कि इसमें अदरक-लहसुन का मिश्रण और चिली फ्लेक्स आपके सूप के टेस्ट को और भी ज्यादा बढ़ा देगा। आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और आइस क्यूब्स व पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।

खरबूजे का सूप
यह एक ऐसा सूप है, जिसे गर्मियों मे अवश्य डाइट में शामिल किया जाता है। यह क्रीमी सूप स्वाद में सटल है और इस मौसम के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप इसे खरबूजे के अलावा, ग्रेपजूस, लाइम और क्रीम की मदद से तैयार किया जा सकता है।

मटर और पुदीने का सूप
इसका टेस्ट आपके लिए थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन यकीनन आपको एक बार ट्राई जरूर करना चाहिए। यह सूप काफी क्रीमी होता है और पुदीने की पत्तियां इसे एक रिफ्रेशिंग टेस्ट देती हैं। आप इसे गर्म और ठंडे दोनों तरह से पी सकते हैं।

टमाटर कोल्ड सूप
आपको लगता है कि एक स्वादिष्ट टमाटर का सूप केवल गर्म होने पर ही पसंद किया जाता है, तो आपको एक बार फिर से सोचना चाहिए। गजपचो टमाटर के सूप का एक ठंडा संस्करण है जो सब्जियों और मसालों के मिश्रण का उपयोग करके बनाया जाता है। आप चाहें तो ऊपर से पुदीने के पत्ते और क्रीम भी डाल सकते हैं और सूप के टेस्ट को कई गुना बढ़ा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
