Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
एक घंटे ट्रेडमिल की जगह सिर्फ 15 मिनट 'हूला हूप' से करे वेटलॉस, जाने और भी फायदे
आपने बच्चों को अक्सर गोल सी प्लास्टिक की रिंग लेकर कमर के चारों तरफ तरफ घुमाते देखा होगा। अक्सर बच्चों के साथ बड़े भी इस रिंग को अपने चारों तरफ झूलाकर इसका आनंद लेते हैं। इसे हूला हूप कहते हैं। बच्चें अक्सर मनोरंजन के लिए इसके साथ खेलते हैं। ये मजेदार होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी एक्साइटेड भी होता है।
इससे आप पेट और कमर के पास जमी चर्बी को कम कर सकते हैं। हूला हूप एक्सरसाइज पेट की चर्बी को कम करने में मददगार साबित होती है। जानें, हूला हूप किस तरह से सेहत के लिए कारगर एक्सरसाइज है।

वजन कम करने में सहायक
वेटलॉस करने के लिए कई लोग जी तोड़कर मेहनत करते हैं लेकिन कई बार लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता है।
कुछ लोग ऐसे भी होते है, जिन्हें वजन तो कम करना रहता है, लेकिन वह ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं। ऐसे लोगो के लिए हूला हूप व्यायाम करना बहुत ही लाभकारी है। इसे कम समय तक करके ही आप वजन जल्दी कम कर सकते हैं।

तनाव हो दूर
हूला हूप करने से तनाव दूर होता है। इससे कैलोरी बहुत ही जल्दी कम होने लगती है। मन शांत और एकाग्र होता है।

कमर को मिलता है सही शेप
हूला हूप करने में पूरी कमर में जोर लगाना पड़ता है। इससे
कंधे से लेकर पैरों तक की मसल्स की एक्सरसाइज होती है। खासकर कमर को सही शेप मिलता है। इसे सीखना कठिन भी नहीं है। शुरुआत में तो यह धीमा ही होगा पर लगातार प्रैक्टिस से कोई भी इसमें पारंगत हो सकता है। पहले छोटे रोटेशन से शुरू करें पर बाद में आपकी क्षमता बढ़ जाएगी। यह मुश्किल तो नहीं है पर यह आपकी फिटनेस पर भी निर्भर करता है।

मसल्स होती है मजबूत
हूला-हूप के लिए कमर को धीरे-धीरे दाएँ से बाएँ घुमाते हुए थोड़ा आगे और पीछे करके आप वर्कआउट कर सकते हैं। अर्थात् आपको अपनी कमर को गोल घुमाना है दाएँ से बाएँ और बाएँ से दाएँ दोनों तरफ। इससे आपके पेट, कमर, पीठ, पैर, हिप्स और जाँघों की माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं। इसे करने के आधे से एक घंटे पहले कुछ खा लेना चाहिए।

बॉडी बनती है फ्लेक्सिबल
हूला हूप कंधे से लेकर पैरों तक की मसल्स को फायदा देता है। कमर को शेप में लाने में भी यह एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। इससे पूरी बॉडी का वर्क आउट होने के साथ बॉडी फ्लेक्सिबल हो जाती है। इस एक्सरसाइज से सिर्फ पांच महीने में आप पूरी तरह फिट हो जाते हैं। एक घंटे तक ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करने पर जितनी कैलरीज बर्न होती है, उतनी ही कैलरीज आप 15 मिनट की हूला हूपिंग करके बर्न कर सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान
आधे से एक घंटे पहले कुछ खा लें। ज्यादा वसा और कैलरीज वाले खाने से बचें। - जिन लोगों को स्लिप डिस्क, कमर दर्द, हर्निया या शरीर के निचले हिस्से में कोई प्रॉब्लम हो, वह यह करने से बचें। - हूप आपकी कमर के मिडिल में छूना चाहिए। - पैरों और पेट की मसल्स में स्वेलिंग और पेन हो, तो इसका टाइम कम कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
