Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सलाद खाते समय न करें ये भूल, वरना हो सकता है फूड प्वाइजनिंग
सलाद खाना आपकी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी और फायदेमंद है लेकिन आप में से ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता कि सलाद खाने का सही तरीका क्या है? इसी वजह से आपके स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर पड़ता है और ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको खासतौर पर बारिश के दिनों में सलाद खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आपने इसमें जरा सी भी लापरवाही की तो आपको फूड प्वॉइजनिंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कब खाएं सलाद
अगर डाइटीशियन से पूछेंगे तो वो आपको खाने के साथ सलाद खाने की सलाह बिल्कुल भी नहीं देंगे। अगर आप ऐसा अक्सर करते हैं तो आपकी सेहत को बहुत सारे नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। डाइटीशियन ये सलाह देते हैं कि सलाद को खाना खाने से पहले खा लें। आप भोजन करने से आधा या फिर एक घंटा पहले सलाद को खा सकते हैं।
दरअसल, इसके पीछे की वजह ये है कि आपको खाना खाते वक्त भूख बहुत ही कम लगती है। इस वजह से आप खाने में कार्बोहाइड्रेट कम लेते हैं। ये आपके वजन को कंट्रोल करने में सहायक है। साथ ही आपके शरीर को इससे कई सारे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर फूड एक्सपर्ट्स की मानें तो सलाद में नमक कभी नहीं डालना चाहिए।अगर आप नमक डालकर ही इसे खाना पसंद करते हैं तो कोशिश करें कि इसके साथ काला या फिर सेंधा नमक का प्रयोग करें। हालांकि, ज्यादा देर पहले से कटे हुए सलाद का सेवन भी नहीं करना चाहिए। बारिश के मौसम में बैक्टीरिया बहुत ही ज्यादा एक्टिव होते हैं साथ ही सलाद को कभी भी ज्यादा समय के लिए खुला नहीं छोड़ना चाहिए। खासतौर पर रात में सलाद के सेवन से बचना चाहिए. खीरा का प्रयोग रात में तो कतई न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
