Latest Updates
-
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम
Weight loss: इन चार तरह के आटे को खाने से कम होता है वजन, जानें कैसे खाएं
रोटी हमारा मुख्य भोजन है और इसीलिए जब लोग वेटलॉस की बात करते हैं तो वजन घटाने के लिए लोग सबसे पहले अपनी डाइट से रोटी हटाने के बारे में सोचते हैं। लेकिन कई लोगों के लिए ये सही में बहुत मुश्किल विकल्प होता है। लेकिन हम में से कम ही लोग जानते हैं कि स्वस्थ आटे के विकल्प हैं जो आसानी से उपलब्ध हैं, जो वजन घटाने की प्रक्रिया में बहुत मदद करते हैं। इन आटा में मौजूद फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर रोटी को खाने से सेहत में इजाफा होता है।

ज्वार आटा
ज्वार एक ग्लूटेन फ्री आटा का विकल्प है जो प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन से भरपूर होता है। यह उन लोगों की मदद करता है जिनका पाचन खराब है, यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए भी कहा जाता है। अगर आपको केवल ज्वार की रोटी बनाना मुश्किल लगता है, तो आप इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा भी मिला सकते हैं।

रागी का आटा
रागी भी एक ग्लूटेन फ्री आटा है जो फाइबर और अमीनो एसिड में काफी समृद्ध है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपको जल्दी भूख का अहसास नहीं कराता है साथ ही इससे आपको अपना पेट भरा हुआ महसूस होता है और ये वजन घटाने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। फिर, ज्वार की तरह यह पेट के लिए आसान है और इसे पचाने के लिए आपको शरीर से बहुत अधिक प्रयास की आवश्यकता नहीं होती है।

बाजरे का आटा
एक और ग्लूटेन फ्री आटे का विकल्प है, बाजरे का आटा प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह आपको अधिक खाने से भी रोकता है क्योंकि यह आपको तेजी से भरा हुआ बनाता है।

ओट्स का आटा
ओट्स का आटा आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। यह हृदय रोग के विकास के आपके जोखिम को कम करने के लिए भी कहा जाता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए भी अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications
