Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
एक जैसी दिखने वाली फूलगोभी और ब्रोकली के बीच जानें अंतर, किसमें है ज्यादा न्यूट्रिशियन
फूलगोभी और ब्रोकली दोनों ही एक तरह की गोभी हैं, लेकिन फिर भी इन दोनों में कुछ अंतर है। कुछ लोगों को लगता है कि ब्रोकली सेहत को अधिक लाभ पहुंचाती है, तो वहीं कुछ लोग फूलगोभी खाना अधिक पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों सब्जियों में क्या अंतर है। अगर नहीं, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन दोनों के बीच के फर्क के बारे में बताते हैं-

फूलगोभी
"फूलगोभी" शब्द का अर्थ है "गोभी का फूल।" "फूलगोभी" नाम लैटिन शब्द कौलिस (गोभी) और फ्लोस (फूल) से बना है। फूलगोभी ब्रैसिका ओलेरासिया की प्रजाति से संबंधित है। यह एक पौधा है जो बीज से उगाया जाता है। हालांकि फूलगोभी के सभी भाग खाने योग्य होते हैं, लेकिन इसका सफेद हिस्सा तने की तुलना में अधिक खाया जाता है।

ब्रोकली
वहीं, अगर बात ब्रोकली की हो तो वह गोभी परिवार (ब्रैसिसेकी) का सदस्य है। ब्रोकोली के सिर, तना और डंठल सभी को सब्जी के रूप में व्यापक रूप से खाया जाता है। यह गहरे हरे रंग का होता है और इसमें हल्के हरे रंग का तना होता है। ब्रोकली के डंठल पर कुछ छोटे पत्ते पाए जा सकते हैं। ब्रोकली की संरचना एक पेड़ के आकार की होती है। यह देखने में एक छोटा पेड़ जैसा ही लगता है।

फूलगोभी और ब्रोकली के बीच अंतर
ब्रोकली और फूलगोभी एकसमान होते हुए भी लेकिन अलग हैं।
• दोनों के बीच मुख्य अंतर रंग का है। जहां ब्रोकली गहरे हरे रंग की होती है, वहीं फूलगोभी का रंग सफेद और ऑफ-व्हाइट होता है।
• इनके बीच का दूसरा अंतर स्वाद का है। ब्रोकली में फूलगोभी की तुलना में हल्का मीठा स्वाद होता है।
• हालांकि ब्रोकली और फूलगोभी दोनों में ही पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। लेकिन, ब्रोकली पोषण मूल्य के मामले में फूलगोभी से आगे निकल जाती है। बता दें कि इन दोनों में ही कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। जहां ब्रोकली आपको लगभग 2.5 ग्राम प्रोटीन प्रदान करती है जबकि फूलगोभी आपको 2 ग्राम प्रोटीन प्रदान करती है।
• फूलगोभी और ब्रोकली दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, हालांकि ब्रोकली में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। आप लगभग 1 कप ब्रोकली से विटामिन सी की अपनी दैनिक आवश्यकता का 90 प्रतिशत तक प्राप्त कर सकते हैं।
• इतना ही नहीं, ब्रोकली में फूलगोभी की तुलना में विटामिन के, कार्ब्स, राइबोफ्लेविन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, नियासिन की मात्रा अधिक होती है।



Click it and Unblock the Notifications
