Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेचुरली चाहिए पिंक लिप्स, अपनाएं ये टिप्स

शुगर स्क्रब का करें इस्तेमाल
होंठों के रूखेपन का एक मुख्य कारण यह भी होता है कि इस पर डेड स्किन सेल्स मौजूद होती है। ऐसे में लिप्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए आप पहले उसे एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आप एक चम्मच बादाम के तेल में थोड़ा शहद और दो चम्मच चीनी मिलाएं। अब आप इसे अपने लिप्स पर लगाएं और बेहद ही हल्के हाथों से लिप्स की मसाज करें। बादाम का तेल और शहद आपके होठों को नमी देंगे, वहीं चीनी डेड स्किन सेल्स को हटाकर उसे खूबसूरत बनाएगी।
चुकंदर आएगा काम
अगर आप नेचुरल तरीके से अपने होंठों को गुलाबी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में चुकंदर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए आप चुकंदर को छीलकर उसका रस निकाल लें। अब आप उंगलियों की मदद से इसे अपने होठों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब आप इसे ऐसे ही छोड़ दें। चुकंदर के इस्तेमाल से आपको जल्द ही परिणाम नजर आने लगेंगे।
एलोवेरा और शहद का करें प्रयोग
होंठों को मुलायम व गुलाबी बनाने में एलोवेरा और शहद भी आपकी मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एलोवेरा जेल में शहद डालकर मिक्स कर लें। अब इसे अपने होठों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से लिप्स को धो लें।
स्किन को हाइड्रेट करें
होंठों के रूखेपन को दूर करने के लिए जरूरी होता है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेट करें। जब आप खुद को हाइड्रेटेड रखते हैं तो इससे आपकी स्किन रूखी नहीं रहती है। साथ ही, यह आपके होठों को अधिक फुलर और नम रखने में मदद करेगा।
गुलाब की पंखुडियों के साथ दूध का करें इस्तेमाल
गुलाब की पंखुड़ियां आपके होठों को नेचुरल तरीके से पोषण देती है और उन्हें मुलायम बनाने में मदद करती है। आप इन्हें दूध के साथ मिलकर लिप्स की डिस्कलरेशन को दूर करते हैं और उन्हें अधिक ब्यूटीफुल बनाते हैं। साथ ही, यह आपके होंठों को नेचुरली मॉइश्चराइजर भी करते हैं। इसे बनाने के लिए आप आधा कप दूध में 5-6 गुलाब की पंखुड़ियां रातभर के लिए भिगो दें। सुबह उन पंखुड़ियों के दूध को छान लें। इसे अपने होंठों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
पुदीने की पत्तियां और नींबू का इस्तेमाल
पुदीने की पत्तियों और नींबू दोनों में ब्लीचिंग गुण होते हैं। इसलिए, जब इन्हें मिक्स किया जाता है तो ऐसे में लिप्स को लाइटन व ब्राइटन करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप 5-6 पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। अब आप इसमें एक चौथाई चम्मच शहद मिलाएं। अब आप इसे अपने लिप्स पर अप्लाई करें। आप सप्ताह में एक से दो बार अपने लिप्स पर लगाएं। आपको जल्द फर्क नजर आने लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
