Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
फोन और टीवी से कमजोर हो गई हैं आंखें, नेचुरल तरीके से रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये योगासन
पहले के समय में बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी घर से बाहर खेलने कूदने और खुली हवा में सांस लेकर अपना ज्यादा समय व्यतीत करते थे। लेकिन आज के समय में सभी लोग अपना ज्यादा समय स्क्रीन टाइम जैसे फोन, टीबी, टैबलेट, देखने में गुजारते हैं। जिस कारण कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम होने लगी है।
अगर ज्यादा देर टीवी, फोन, देखने के कारण या बदलते लाइफस्टाइल के चलते आपकी भी आंखों की रोशनी कम होने लगी है तो आप इस सरल योग अभ्यासों से अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं। इन योगासन को करने से आंखों में राहत मिलती है और आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खत्म हो सकती है।

आंखों के लिए योग तकनीक आंखों की मांसपेशियों में मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया से संबंधित बीमारियं को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान आंखों के योगासन को करने के आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप भी अपनी आंखों की रोशनी में सुधार कर पाएंगे।
आंखों के लिए सरल योगासन
1. पामिंग योग कैसे करें
* आंखें बंद करके चुपचाप एक रिलैक्स पॉजिशन में बैठ जाएं और गहरी सांसें लें।
* अपने हाथों की हथेलियों को जोर से तब तक रगड़ें जब तक वे गर्म न हो जाएं।
* फिर हथेलियों को अपनी आंखों की पलकों पर रखें दें और अपने हथेलियो की गर्माहट को महसूस करें।
* इस स्थिति में तब तक रहें जब तक कि हाथों की गर्मी आंखों में अवशोषित न हो जाए।
* अब अपनी आंखें बंद रखते हुए हाथों को हटा लें।
* इस प्रक्रियां को कम से कम 8 से 10 बार रोजाना दोहराएं।
2. पलक झपकाना -
* इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले आप आराम से बैठ जाएं और आंखें खोल लें।
* अब बिना रूकें जल्दी-जल्दी अपनी पल्के 10 बार झपकाएं।
* अपनी आंखें बंद करें और 20 सेकंड के लिए रिलैक्स करें और अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करें।
* इसे योगासन को कम से कम 5 बार दोहराएं।
3. आंखें घुमाना -
* आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए आपको सीधे बैठना है।
* इसके बाद अपने हाथों को अपनी गोद में रखें।
* फिर बारी-बारी अपनी आंखों को अलग-अलग दिशा में 5 - 5 मिनट घुमाएं।
* लेकिन इस दौरान ध्यान रहें की आपको अपना सिर नहीं सिर्फ आंखे ही हिलानी है।
4. आंखे ऊपर नीचे करना -
* किसी भी समतल स्थान पर सीधे खड़े हो जाएं या फिर बैठ जाएं।
* अब छत की ओर देखें, फिर अपनी निगाहें फर्श पर लगाएं और फिर ऊपर देखें।
* ऐसा 10 बार बिना पलक झपकाए करें।
* इसके बाद आंखों को बंद कर लें और हथेलियों से हल्के से दबाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications