Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हृदय त्रासना के असामान्य लक्षण
हालांकि ज्यादातर लोग एनजाइना या दिल के दौरे का संबद्ध छाती के बीच या छाती की हड्डी के पीछे उठते कष्टदाई दर्द के साथ जोड़ते हैं, जबकि अक्सर शरीर दिल के दौरे के असामान्य संकेतों को भेजता है, जिन्हें समझने में मरीज असमर्थ हो जाते हैं।
टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज और बी.वाय.एल नायर चैरिटेबल हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी हेड़ डॉ. अजय चौरसिया का कहना है कि "आमतौर पर दिल के दौरों का दर्द रेट्रोस्टेनल होता है या छाती की हड्ड़ी के पीछे महसूस किया जाता है, और अन्नप्रणाली या अम्लता से महसूस होने वाली दिल की चुभन की तरह लग सकता है"। हार्ट अटैक से बचाए यह फूड
विशेषज्ञों द्वारा उजागर किए गए हृदय त्रासना के असामान्य लक्षण जो सूचक चिह्न के रुप में कार्य करते हैं।

लगातार डकार मारना
आप फिर से इसे एक जठरांत्र समस्या समझकर गलती कर सकते हैं, लेकिन पहलाजानी सचेत करते हुए कहते हैं कि सैर करते हुए डकार आना एनजाइना या हृदय रोग का एक लक्षण हो सकता है। इसका कारण है दिल का दौरा पड़ने से पहले आंतों और पेट में होने वाला रक्त का पुनर्वितरण।

दूसरा संकेत: मसूड़ों तथा दांतों में उठने वाला लगातार दर्द
डॉक्टरों के अनुसार, स्वस्थ मसूड़ों वाले लोगों की तुलना में पिरियोडोंटल या मसूड़ों की बीमारियों से पहेशान लोगों में हृदय रोग होने की संभावना लगभग दुगनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मसूड़ों की बीमारियों का कारण बनने वाला बैक्टीरिया रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाते हुए शरीर में सूजन पैदा कर सकता है। इसलिए दिल में दर्द मसूड़ों के दर्द द्वारा भी व्यक्त हो सकती है

तीसरा संकेत: बिस्तर में खराब प्रदर्शन
डिस्लिपडेमिया या रक्त में कोलेस्ट्रॉल और वसा की असामान्य राशि, अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप के अलावा दिल की खराब हालत भी आपके यौन प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते हैं। जब पुरुषों के गुप्तांग में रक्तसंचार बढ़ता है तो उन्हें इरेक्शन महसूस होता है। खराब संचलन के कारण इरेक्शन को बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है। भरी हुई धमनियां खराब यौन प्रदर्शन और हृदय रोग का मिलन कराती हैं। जमे हुए प्लाक के कारण धमनियां सख्त हो जाती हैं। शरीर में मौजूद छोटी धमनियां, खासकर वे जो पुरुषों के गुप्तांग में होती हैं सबसे पहले भर जाती हैं। प्लाक गुप्तांग में रक्त के प्रवाह को कम कर देता है, जिससे इरेक्शन में मुश्किल होती है।

चौथा संकेत: थकावट
अगर आप दिन भर थकान महसूस करते हैं और कुछ सरल कार्य जैसे चलने में, सीढियां चढने में, ड्राइविंग या किराने का सामान लाने में आपको कठिनाई होती है तो तुरंत किसी हृदय रोग विशेषज्ञ के पास जाएँ। शरीर के पम्पिंग स्टेशन दिल से कम खून का उत्पन्न होना और इससे शरीर के बाकी हिस्सों को खून ना मिलना हृदय रोग के संकेत हो सकते हैं।

पांचवां संकेत: भोजन के बाद सीने में दर्द होना
भोजन को पचाने में मदद करने के लिए खाना खाने के बाद रक्त का प्रवाह आंतों की ओर बढ जाता है, और इसलिए रक्त का प्रवाह दिल से आंतों की ओर मुड़ जाता है, और अगर सीने में कोई ब्लाकिज हो तो इससे सीने में दर्द होता है।

छठा संकेत: अत्यधिक पसीना आना और घबराहट महसूस होना
दिल का तेजी से धड़कना और घबराहट महसूस होना भी अतालता (दिल की अस्थाई धड़कन) का एक संकेत माना गया है।

सातवां संकेत:
अचानक बेहोश हो जाना, चक्कर आना, बिना सीने में दर्द के सांस का फूलना (मधुमेह रोगियों में बहुत आम है)।

आठवां संकेत: आम संकेत
छाती और बाएं हाथ में बहुत दर्द होना: यह इसलिए होता है क्योंकि रीढ की हड्डी का एक खंड हृदय से बाएं हाथ को खून पहुंचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
