Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हार्ट अटैक आने से कुछ दिन पहले दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण
भारत में हार्ट अटैक और मधुमेह, दो बीमारियां ऐसी हैं जो तेजी से बढ़ रही हैं। आज हर घर में एक न एक ऐसा सदस्य जरूर है जिसे हार्ट अटैक की बीमारी के लक्षणों से जूझना पड़ रहा है।
ज्यादातर मामलों में दिल तक खून को पहुंचाने वाली वाहिकाओं में खून के थक्के जम जाते हैं, जिससे हार्ट अटैक होता है। कई बार लोग बीमारियों के लक्षणों को पहचान नहीं पाते या फिर पहचान कर भी अनदेखा कर देते हैं, जिससे उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
हार्ट अटैक आने से कुछ दिन पहले हमारी बॉडी हमें कुछ लक्षण दिखाती है, जिसे हमे पहचानना सीखना चाहिये। आज हम उन्हीं लक्षणों के बारे में बात करेंगे और आपको बताएंगे की हार्ट अटैक के लक्षण कितने मामूली से होते हैं और ये एक महीने पहले से दिखाई देना शुरु हो जाते हैं।

सीने में दबाव और बेचैनी
छाती के बीच में बेचैनी, दबाव, दर्द, जकड़न और भारीपन अनुभव करने पर तुरंत डाक्टर से चेकअप करवाएं।

बेवजह की थकान लगना
अगर शरीर में बिना कुछ भारी काम किये ही थकान महसूस हो तो समझ लीजिये कि कुछ गड़बड़ है। यह थकान हार्ट आटैक आने से एक महीने पहले ही लगना शुरु हो जाती है।

लंबे समय से सर्दी-जुखाम
अगर आप लंबे समय से सर्दी-जुखाम की समस्या से ग्रस्त हैं तो इसका साफ मतलब है कि आपके हार्ट को सही मात्रा में ऑक्सीज़न नहीं प्राप्त हो रही है और इससे आपका इम्यून सिस्टम प्रभावित हो रहा है।

सूजन आना
अगर आपको पैर, पूडु, हाथों आदि में सूजन दिखाई तो समझ जाएं कि आपका हार्ट ठीक प्रकार से खून को पंप नहीं कर पा रहा है, तभी आपके शरीर में सूजन पैदा हो रही है।

सांस लेने में तकलीफ
दिल पर अतिरिक्त तनाव की वजह से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। यदि आपको यह लक्षण एक महीने पहले दिखना शुरु हो तो सतर्क हो जाएं।

धड़कन तेज होना
अगर आप महसूस करें कि आप की पल्स और धड़कने तेजी से बढ रही हैं तो यह असामान्य बात है। यह हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
