Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
दिल के दौरे में बहुत फायदेमंद सिद्ध होगा ये घरेलू उपचार
क्या आप दिल के दौरे से बचने का कोई तरीका ढूंढ रहे हैं? इस घरेलू तरीके को आज़माकर देखें!
अगर हम ये कहें कि दिल के दौरे को काबू में करने का एक घरेलू तरीका मौजूद है। तो क्या आप हमारी इस बात पर यकीन करेंगे? हृदय रोग के मुख्य कारण हैं - धमनियों में रक्तरसंचार ना होना, धमनियों में चर्बी का बढना, दिल का कमजोर होना, क्षतिग्रस्त रक्त वाहिकाएं एवं कोलेस्ट्रॉल। इन सभी समस्याओं को ठीक करने के लिए एक सरल उपाय उपलब्ध है।
उच्च रक्तचाप, कोंजेस्टिव हार्ट फेल्यर, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, कोरोनरी धमनियों से जुडी बीमारियां हृदय रोग से संबंधित कुछ आम बीमारियां हैं। जब हृदय तक ऑक्सीजन व रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में खून जम जाता है तब व्यक्ति का हार्ट फेल हो सकता है।

ये जमा हुआ खून ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है तथा दिल के काम करने के तरीके में रूकावट पैदा करता है। दिल की बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।
इसलिए सावधानी बरते तथा इस बीमारी की गिरफ्त से बचने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं। यदि आप एक ऐसे उपाय के खोज में हैं जो आपको इस बीमारी से मीलों दूर खडा करेगा तो नीचे दिए गए नुस्खे पर एक नज़र डालें।
आवश्यक सामग्री
- लहसुन - 2 से 3
- सेब का सिरका – 1 बडा चम्मच
- नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
विधि
लहसुन को पीसे और उसमें अन्य सामग्री को मिलाएं। फिर इस में सारी सामग्री मिलाएं। अब इस तैयार हुए घोल को हर सुबह नाश्ते से पहले खाएं।
इस घरेलू उपाय को अपने के साथ-साथ आपको अपनी जीवन शैली पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सही समय पर भोजन करना, नियमित रूप से कसरत करना और स्वस्थ आहार का सेवन करके आप एक सेहतमंद जीवन शैली को अपना सकते हैं।
लहसुन, सेब के सिरके व नींबू के रस का मिश्रण धमनियों में जमे खून को पतला कर उसे दूबारा जमने से रोकता है। साफ धमनियां दिल तक खून और ऑक्सीजन को आसानी से पहुंचा पाएँगी, तथा यह तरीका आपको दिल के दौरों से भी बचाएगा। यह घरेलू तरीका आपके शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को भी घटाता है। अतः इस तरह आप हृदय रोग से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से कुछ दिन पहले दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण
यह भी पढ़ें- हार्ट ब्लॉकेज है तो आजमाएं ये 7 आयुर्वेदिक औषधियाँ, होगा लाभ
यही भी पढ़ें- दिल के लिए नमक से ज्यादा चीनी खतरनाक
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications