Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
कुत्ते पालने के होते है कई फायदे, दिल की बीमारियों से रखते है दूर
अगर आपके पास पालतू जानवर के रूप में डॉग है तो यह किसी खुशखबरी की तरह है, क्योंकि एक स्टडी में सामने आया है कि डॉग के कारण दिल को सेहतमंद बनाए रखने में मदद मिलती है। वैसे तो आए दिन पालतू कुत्तों के ऊपर कई तरह के शोध होते रहते है लेकिन हाल ही में अमेरिका में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि पालतू जानवर के रूप में डॉग को पालना बहुत ही सेहतमंद होता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि न सिर्फ दिल के मरीजों के लिए बल्कि डायबिटीज रोगियों के लिए भी डॉग पालना बहुत फायदेमंद होता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि मधुमेह में अगर आप एक कुत्ते के मालिक हैं तो उसके साथ एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हैं। यह आपको तेज चलने और दौड़ने में मददगार होता है। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि कुत्ते का मालिक होना मतलब सक्रिय होना भी है।

रिसर्च के दौरान इन सभी की बॉडी मास इंडेक्स, डाईट, फिजिकल एक्टिविटी, स्मोकिंग स्टेटस, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज और कॉलेस्ट्रॉल के पॉइंट्स पर मार्किंग दी गई। शोधकर्ताओं ने इसके बाद स्टडी में शामिल पेट ओनर्स की कार्डियोवस्क्युलर हेल्थ की तुलना उन लोगों से की जिनके पास पालतू जानवर नहीं थे।
दिल के लिए फायदेमंद
इस दौरान सामने आया कि वे लोग जिनके पास पालतू जानवर थे उनकी दिल की सेहत उन लोगों के मुकाबले ज्यादा अच्छी थी जिनके पास कोई भी पेट नहीं था। खासतौर से ऐसे लोग जिनके पास पेट के रूप में डॉग था उनका दिल ज्यादा सेहतमंद पाया गया। इसके पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि डॉग्स अन्य पालतू जानवरों के मुकाबले ज्यादा फिजिकली ऐक्टिव होते हैं जिससे उनके ओनर्स भी ऐक्टिव बने रहते हैं, यह उनकी दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है।

मेंटल स्ट्रेस करें कम
स्टडी के मुताबिक, डॉग के कारण मेंटल स्ट्रेस कम करने और समाज में घुलने-मिलने की समस्या भी दूर होती है। ये फैक्टर्स दिल की सेहत को भी प्रभावित करते हैं। इनमें पॉजिटिव चेंज हार्ट के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
