Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी
Heat Wave Alert: गर्मी में एक्सरसाइज करते समय घूमने लगता है सिर, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
तापमान बढ़ता जा रहा है, गर्म हवा, उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लेकिन फिटनेस लवर को गर्म हवा या उमस भी एक्सरसाइज करने से रोक नहीं सकती है। लेकिन गर्मी में एक्सरसाइज कब करें, कहां करें, इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है।
जिम में एक्सरसाइज करने वालों को समय देखने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन जो लोग वॉकिंग, जॉगिंग, आउटडोर एक्सरसाइज या योग करने के लिए घर के बाहर जाते हैं, उनको कई तरह के एतियात बरतने की जरूरत होती है। बहुत ज्यादा गर्मी में एक्सरसाइज करना हमारे शरीर पर गलत प्रभाव डाल सकता है। आपको डिहाइड्रेशन, शरीर में ऐंठन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है।

शरीर को फिट रखना है तो एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। ऐसे में गर्मी का बहाना बनाना सही नहीं है। बस आपको हीटवेव से बचने के लिए एक्सरसाइज करते समय कुछ अहम बातों को अपने दिमाग में रखना जरूरी है। ताकि आप किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से खुद को बचा कर रख सकें। तो आइए जानते हैं हीटवेव के दौरान एक्सरसाइज करते समय किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
1. बहुत सारा पानी पिएं
गर्मी के समय डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आउटडोर एक्सरसाइज करने पर डिहाइड्रेशन के कारण आपको चक्कर आना या सिर घूमने जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए आप पूरे दिन सही मात्रा में पानी पिएं। एक्सरसाइज करने के बाद गन्ने का या मौसमी का जूस पिएं। आप घर का बना डिटॉक्स ड्रिंक भी पी सकते हैं। रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी पीने की कोशिश करें और कैफीन का सेनव करने से बचें।
2. सुबह जल्दी या शाम को करें एक्सरसाइज
अगर आप घर के बाहर ताजी हवा में एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं तो ये बहुत जरूरी है कि आप अपने एक्सरसाइज को करने का सही समय चुनें। आप सुबह 7 बजे से पहले या शाम को 6 बजे के बाद एक्सरसाइज के लिए जा सकते हैं। आप कोशिश करें कि दिन के सबसे गर्म समय में घर के बाहर एक्सरसाइज करने से बचें।
3. चुनें सही प्लेस
गर्मी के समय सुबह बहुत जल्दी सूरज निकल जाता है। ऐसे में अगर आप वॉकिंग या जॉगिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो कई ऐसी जगह चुनें जहां ज्यादा पेड़ और छाया हो। इसके साथ आप सनस्क्रीन और टोपी पहनना न भूलें।
4. सही कपड़ों को चुनें
अक्सर लोग एक्सरसाइज करने के लिए टाइट फिटिंग के कपड़े पहनते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में आप ऐसे कपड़े पहनने से बचें। आप हल्के, ढीले-ढाले कपड़े पहनें जो आपकी स्किन को खुला रखने में मदद करें। इतना ही नहीं आप हल्के रंग के कपड़े चुनें और अपने सिर को भी किसी चीज से ढक कर रखें।
5. एक्सरसाइज के समय लें ब्रेक
कई लोग आधे या एक घंटे एक्सरसाइज करते हैं लेकिन बीच में ब्रेक लेना भूल जाते हैं। गर्मी के मौसम में जरूरी है कि आप अपने बॉडी को रिलेक्स करने के लिए ब्रेक लें। एक्सरसाइज करने के बीच आराम करने और पानी पीने के लिए जरूर रूकें।
6. शरीर को सुनें
एक्सरसाइज करते समय आप कैसा महसूस कर रहे हैं इस बात पर भी ध्यान दें। अगर आपको चक्कर आना, या मन अजीब सा हो रहा है तो एक्सरसाइज न करें और किसी ठंडी जगह पर बैठ जाएं। गर्मी के समय एक्सरसाइज करते समय ऐसी चीजें महसूस होना काफी आम होता है।
7. सही एक्सरसाइज को चुनें
गर्मी के मौसम में आप सही एक्सरसाइज को चुनें। ऐसे एक्सरसाइज चुनें जो ज्यादा थकाने वाले, या तेज गति वाले न हो। इस गर्म मौसम में स्विमिंग, हल्के वर्कआउट, को अपनी एक्टिविटी में जोड़ें। जो गर्मी से राहत देने के साथ आपको फिट रखने का काम करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











